श्री गुरु सिंह सभा में आज विशेष धार्मिक समागम बड़ी श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।

जोधपुर, 25 अप्रैल 2026 (शनिवार):
शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को विशेष धार्मिक समागम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

WhatsApp Image 2026-04-25 at 4.37.56 PM-FL5nZ7nFSp.jpeg

जोधपुर, 25 अप्रैल 2026 (शनिवार):
शहर के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में शनिवार को विशेष धार्मिक समागम श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रबंधन कमेटी के प्रधान सेवादार सरदार दर्शन सिंह लोटे एवं सचिव कुलदीप सिंह सलूजा ने बताया कि सुबह 11:00 बजे श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12:30 बजे तक श्री दरबार साहिब, अमृतसर से पधारे हजूरी रागी भाई साहब भाई संदीप सिंह जी के जत्थे ने अमृतमयी कीर्तन प्रस्तुत कर संगत को भावविभोर कर दिया। इस दौरान स्थानीय कीर्तन जत्थों ने भी गुरु जस का गायन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। दोपहर 12:45 बजे अरदास के बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

समाज प्रवक्ता सरदार जितेंद्र सिंह बत्रा ने बताया कि कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इनमें ओमकार वर्मा (जिला अध्यक्ष, कांग्रेस जोधपुर शहर), भगवान दास मूरझानी (अध्यक्ष, झूलेलाल मंदिर सोजती गेट), सुखराम परिहार (पूर्व सरपंच गुजरावास), श्याम मनोहर (क्षेत्रीय संपर्क प्रबंधक, आरएसएस), नरेंद्र सिंह राठौड़ एवं विनोद आचार्य (ब्लड बैंक) सहित अन्य प्रबुद्धजन शामिल हुए। प्रबंधन कमेटी द्वारा सभी अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों का स्वागत-सम्मान किया गया।

शाम को गुरुद्वारा साहिब के नवीनीकरण के पश्चात नवनिर्मित दरबार हॉल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब महाराज के विराजमान होने की खुशी में विशेष दीवान सजाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत शाम 5:30 से 7:30 बजे तक श्री सुखमणि साहिब का पाठ होगा। रात 8:00 बजे से हजूरी रागी भाई साहब भाई सिमरप्रीत सिंह जी एवं तत्पश्चात भाई संदीप सिंह जी द्वारा विशेष कीर्तन सेवा दी जाएगी। रात 10:45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा, जिसके बाद गुरु का अटूट लंगर बरताया जाएगा।

प्रबंधन कमेटी ने संगत से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर इस पावन अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response