जोधपुर, 25 अप्रैल।
शहर में सेन समाज द्वारा खेल और सामाजिक एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सेन प्रीमियर लीग-3 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 30 अप्रैल से किया जाएगा। यह आयोजन श्री श्री 1008 सैनाचार्य स्वामी अचलानंद गिरी जी महाराज के 74वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में समस्त सेन समाज मंडोर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का शुभारंभ 30 अप्रैल 2026 को प्रातः रिपब्लिक स्पोर्ट्स अकैडमी, माता का थान में होगा। इस टूर्नामेंट में समाज के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिता को लेकर समाज में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन स्वामी अचलानंद गिरी जी महाराज एवं झोपड़ी वाले बालाजी शंकरलाल जी महाराज के सानिध्य में किया गया। इस अवसर पर सेन युवा संगठन के अध्यक्ष विष्णु सेन, नयन चौहान, राहुल सेन, राजू सेन, श्रवण सेन, वीरेंद्र सेन, कुलदीप सेन, नरेंद्र सेन, दीपक सेन व जितेंद्र सेन सहित अनेक समाजसेवी मौजूद रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विष्णु सेन एवं नयन चौहान ने बताया कि सेन प्रीमियर लीग का मुख्य उद्देश्य समाज में एकता, भाईचारा और खेल भावना को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं और उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने के लिए प्रेरित करते हैं।
आयोजक श्रवण सेन ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में कुल 8 टीमें भाग लेंगी। सभी मैच नॉकआउट आधार पर खेले जाएंगे, जिससे हर मुकाबला रोमांचक होने की उम्मीद है। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं।
प्रतियोगिता का समापन समारोह 5 मई को आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर विजेता टीम, उपविजेता टीम, मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
आयोजन समिति ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
Write a Response