स्काउट-गाइड ने लिया जल संरक्षण का संकल्प

जोधपुर, 25 मई। वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सोमवार को जोधपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन बाई जी का तालाब पर किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के युवा-युवतियों ने प्राचीन कुओं, बावड़ियों और तालाबों की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संकल्प लिया। भारत सरकार और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का पहला चरण 25 मई से 5 जून तक चलेगा।

WhatsApp Image 2026-05-25 at 5.04.15 PM-gutvc6nycB.jpeg

जोधपुर, 25 मई। वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान के तहत सोमवार को जोधपुर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन बाई जी का तालाब पर किया गया। कार्यक्रम में राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के युवा-युवतियों ने प्राचीन कुओं, बावड़ियों और तालाबों की साफ-सफाई कर जल संरक्षण का संकल्प लिया। भारत सरकार और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस अभियान का पहला चरण 25 मई से 5 जून तक चलेगा।

कार्यक्रम की शुरुआत विधि मंत्री जोगाराम पटेल ने जल पूजन और पौधारोपण कर की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पाली सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री पीपी चौधरी सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। अतिथियों ने जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा को वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताया।

जिला सचिव डॉ. बीएल जाखड़ एवं सहायक राज्य संगठन आयुक्त छतर सिंह पीडीयार के निर्देशन में स्काउट-गाइड सदस्यों ने अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाई। केरू शिक्षण संस्थान के स्काउट यूनिट लीडर राजकुमार जोशी तथा महालक्ष्मी बालिका विद्यालय की यूनिट लीडर विभा रानी शर्मा ने स्कूल और महाविद्यालय के स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर को जल संरक्षण की शपथ दिलाई।

अभियान के तहत आगामी दिनों में जोहड़ों, तालाबों और बावड़ियों की साफ-सफाई, श्रमदान, पौधारोपण, जनजागरूकता रैलियां, नुक्कड़ नाटक और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वर्षा जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जल योद्धाओं, पंचायत प्रतिनिधियों और भामाशाहों को सम्मानित किया जाएगा।

राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने उपस्थित लोगों को जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए जल बचाने का संदेश दिया। वहीं मुख्य अतिथि जोगाराम पटेल ने कहा कि जल संरक्षण केवल अभियान नहीं, बल्कि जीवन का हिस्सा बनना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान स्काउट-गाइड सदस्यों ने जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response