सरकारी शिक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या
- Posted on 15 मई 2026
- दुर्घटना
- By Rajendra Harsh
- 61 Views
बाड़मेर। जिले के रीको थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक सरकारी शिक्षक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना जसदेर धाम के पास बाड़मेर और उतरलाई रेलवे स्टेशन के बीच पीलर नंबर 829 के निकट हुई। सूचना मिलने पर रीको थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक के पास से तीन पेज का सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
Write a Response