सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान ने सौंपा ज्ञापन

जोधपुर, 1 जून। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, जोधपुर महानगर की ओर से राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रविवार को विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संस्थान ने आरोप लगाया कि चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों के साथ मंत्री द्वारा कथित रूप से अमर्यादित व्यवहार, दुर्व्यवहार और अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

WhatsApp Image 2026-06-01 at 5.28.19 PM-1QU41rvoUQ.jpeg

जोधपुर, 1 जून। राजस्थान सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान, जोधपुर महानगर की ओर से राजस्थान सरकार के सहकारिता मंत्री गौतम दक के खिलाफ निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर रविवार को विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया। संस्थान ने आरोप लगाया कि चित्तौड़गढ़ जिले के डूंगला थाना प्रभारी एवं पुलिसकर्मियों के साथ मंत्री द्वारा कथित रूप से अमर्यादित व्यवहार, दुर्व्यवहार और अशिष्ट भाषा का प्रयोग किया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।

संस्थान के पदाधिकारियों ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम जिला कलेक्टर जोधपुर के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया। इसके साथ ही पुलिस महानिदेशक राजस्थान, जयपुर के नाम पुलिस आयुक्त जोधपुर महानगर तथा महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज के माध्यम से भी ज्ञापन भेजा गया।

ज्ञापन में कहा गया कि पुलिस विभाग कानून व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का महत्वपूर्ण दायित्व निभाता है। ऐसे में यदि किसी जनप्रतिनिधि या राजनीतिक व्यक्ति द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है तो इससे पुलिस बल के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। संस्थान ने मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और तथ्यों पर आधारित जांच करवाने की मांग की है।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने यह भी कहा कि पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन स्वतंत्र, निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के करने का अवसर मिलना चाहिए। इसके लिए पुलिस विभाग के कार्यों में अनावश्यक राजनीतिक हस्तक्षेप पर प्रभावी रोक लगाना आवश्यक है। ज्ञापन में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया।

संस्थान के पदाधिकारियों ने कहा कि पुलिस बल का मनोबल बनाए रखना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि संबंधित प्रकरण में सरकार और उच्च अधिकारी उचित कदम उठाते हुए तथ्यात्मक जांच करवाएंगे तथा दोषी पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई करेंगे।

ज्ञापन सौंपने के दौरान संस्थान के महानगर अध्यक्ष जुगल किशोर सारस्वत, पूर्व महानगर अध्यक्ष पोलाराम, पश्चिम महानगर अध्यक्ष भभूताराम विश्नोई, उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शर्मा, सचिव नरेन्द्र सिंह चौपावत सहित कई सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी एवं संस्थान के सदस्य उपस्थित रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response