रिसॉर्ट की दीवार गिरने से लोक कलाकार की मौत
- Posted on 2 जून 2026
- दुर्घटना
- By Rajendra Harsh
- 19 Views
जैसलमेर। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सम में सोमवार को तेज आंधी के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। सम स्थित जुमा हेरिटेज रिसॉर्ट की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक लोक कलाकार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य कलाकार घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज आंधी और खराब मौसम के बीच रिसॉर्ट परिसर की एक दीवार अचानक ढह गई। हादसे के समय वहां मौजूद लोक कलाकार इसकी चपेट में आ गए।
Write a Response