एक माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर। सूरसागर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक माह से अधिक समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

 


एक माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था ब्लैकमेल

जोधपुर। सूरसागर थाना पुलिस ने दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में कार्रवाई करते हुए एक माह से अधिक समय से फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पीड़िता को अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था।

पुलिस के अनुसार पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त जोधपुर पश्चिम विनीत कुमार बंसल के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त प्रतापनगर रविन्द्र कुमार बोथरा के सुपरविजन में सूरसागर थानाधिकारी हरीशचन्द्र सोलंकी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर कार्रवाई की गई।

थानाधिकारी ने बताया कि 21 जनवरी 2026 को पीड़िता की रिपोर्ट पर सूरसागर थाने में मामला दर्ज किया गया था। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उससे उधार लिए पैसे वापस नहीं किए और इसके बाद उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के अनुसार आरोपी करीब तीन साल से उसे ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण कर रहा था।

रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 21/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 318(4), 308(2), 64(1) और 77 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया।

पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और आसूचना तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। करीब एक माह तक लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने आरोपी साजिद पुत्र कालुखान (33) निवासी राजीव गांधी कॉलोनी, पाल लिंक रोड, थाना देवनगर, जोधपुर पश्चिम को दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी वारदात के बाद से लगातार फरार चल रहा था और अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए ठिकाने बदल रहा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से आगे की कार्रवाई की जा रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response