रामनवमी का दिन हमारे जीवन में हर्षोल्लास और भाईचारा लेकर आता है

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारे जीवन में हर्ष, उल्लास और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है। जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

WhatsApp Image 2026-03-26 at 1.37.16 PM-KfwZ1kfdQl.jpeg

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि रामनवमी का पर्व हमारे जीवन में हर्ष, उल्लास और आपसी भाईचारे का संदेश लेकर आता है। जोधपुर के संक्षिप्त प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया।

जोधपुर: रामनवमी के अवसर पर जोधपुर में आयोजित विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान वे ऐतिहासिक घण्टाघर क्षेत्र पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य शोभायात्रा में शिरकत की। मुख्यमंत्री ने रामरथ में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी मौजूद रहे। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे क्षेत्र में भक्ति व उत्साह का माहौल देखने को मिला।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने जोधपुर के निकट लूणी क्षेत्र के शिकारपुरा गांव में आयोजित संत राजाराम जी महाराज के जन्मोत्सव कार्यक्रम में भाग लिया। वे सुबह विशेष विमान से जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए शिकारपुरा पहुंचे। राजाराम ओंजना आश्रम में उन्होंने संत राजाराम जी महाराज की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया।

मुख्यमंत्री ने संत राजाराम जी महाराज के 144वें जन्मोत्सव समारोह में शामिल होकर उनके आदर्शों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि संतों का जीवन हमें सेवा, त्याग और मानवता का मार्ग दिखाता है।

कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद मुख्यमंत्री जोधपुर लौटे और रामनवमी महोत्सव में शामिल होकर पुनः जयपुर के लिए रवाना हो गए। उनके दौरे को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा और व्यवस्थाओं के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response