4 महीने से पेंशन भुगतान नहीं 20वें दिन धरना जारी रहा ।

जोधपुर। Jai Narain Vyas University के वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स को पिछले चार महीने से पेंशन भुगतान नहीं होने के विरोध में चल रहा धरना शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पेंशनर्स, परिवार पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं तथा सेवानिवृत्त महिला शिक्षिकाएं कुलगुरु कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन में शामिल हुईं।

 

WhatsApp Image 2026-05-09 at 2.58.02 PM-rQZzcFLFDv.jpeg

चार महीने से पेंशन नहीं मिलने पर जेएनवीयू पेंशनर्स का धरना 20वें दिन भी जारी

जोधपुर। Jai Narain Vyas University के वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स को पिछले चार महीने से पेंशन भुगतान नहीं होने के विरोध में चल रहा धरना शनिवार को 20वें दिन भी जारी रहा। भीषण गर्मी के बावजूद बड़ी संख्या में पेंशनर्स, परिवार पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं तथा सेवानिवृत्त महिला शिक्षिकाएं कुलगुरु कार्यालय के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन में शामिल हुईं।

धरने के दौरान पेंशनर्स ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि लंबे समय से पेंशन का भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कई वरिष्ठ नागरिकों के लिए दैनिक खर्च चलाना भी मुश्किल हो गया है, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा।

पेंशनर्स सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि कुलगुरु को पूर्व में पत्र लिखकर बकाया पेंशन का शीघ्र भुगतान करने, वार्ता के लिए समय देने तथा पेंशनर्स सोसाइटी को पूर्व में आवंटित कार्यालय पुनः सुपुर्द करने की मांग की गई थी। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोसाइटी कार्यालय पर ताला लगा दिया है, जबकि वहां सोसाइटी का कूलर, पंखे और अन्य सामान रखा हुआ है। कार्यालय बंद होने के कारण सामान को अन्य स्थान पर रखने के लिए अतिरिक्त किराया भी देना पड़ रहा है।

धरना स्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए प्रोफेसर रामनिवास शर्मा, पूर्व कुलपति प्रोफेसर भंवर सिंह राजपुरोहित और अशोक व्यास ने कहा कि जब तक बकाया पेंशन का भुगतान नहीं किया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन पर संवाद स्थापित नहीं करने और सकारात्मक रवैया नहीं अपनाने का आरोप लगाया।

प्रदर्शन में प्रोफेसर श्यामसुंदर शर्मा, प्रोफेसर विनीता परिहार, प्रोफेसर एमएमएस माथुर, प्रोफेसर लक्ष्मीनारायण बूनकर, ओम पुरोहित, बीडी जोशी, बाबूसिंह, तेजाराम, मदन सिंह, प्रोफेसर एमएस सिसोदिया, प्रोफेसर कैलाशनाथ व्यास सहित सैकड़ों शिक्षक एवं कर्मचारी पेंशनर्स उपस्थित रहे।

पेंशनर्स ने घोषणा की कि उनका प्रदर्शन सोमवार 11 मई को भी कुलगुरु कार्यालय पर जारी रहेगा।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response