सूरसागर मंडल में आयोजित कार्यक्रम

सूरसागर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश तथा जोधपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

WhatsApp Image 2026-04-06 at 4.52.12 PM-fdM1fKExkV.jpeg

सूरसागर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्साहपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश तथा जोधपुर जिला अध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल के मार्गदर्शन में किया गया।

इस अवसर पर सूरसागर मंडल द्वारा कायलाना चौराहे को पार्टी ध्वज एवं आकर्षक रंगोली से सजाया गया। कार्यक्रम स्थल पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। पदाधिकारियों ने पारंपरिक रूप से घेवर काटकर स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया और संगठन के प्रति अपनी निष्ठा एवं समर्पण व्यक्त किया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष पंकज भाटी के नेतृत्व में कई वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान पूर्व पार्षद लीलाधर मेघवाल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष घनश्याम पंवार, महामंत्री धीरेंद्र कुमार सोलंकी, गिरधारी वैष्णव, हिम्मत सिंह सांखला, काशीराम भाटी, राजेंद्र सोढ़ा, दिलीप प्रजापत, सुरेंद्र देवड़ा, लक्ष्मण सिंह सोलंकी, जसवंत सिंह सोलंकी, नैनसुख प्रजापत, रामसा, विकास रागवानी, गोपाराम विश्नोई, घेवर भाटी, अरुण डांगी, सुनील बारासा, सूरज रांकावत, जितेंद्र सांखला, अशोक नाथ, प्रकाश लखारा, हीरा भाई, धर्मेंद्र राव, नरेश लखारा, वाल्मीकि, रामनिवास पटेल, मुकेश जाटोलिया, दिगम्बर सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान संगठन की विचारधारा, उपलब्धियों एवं आगामी योजनाओं पर भी चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने एकजुटता का परिचय देते हुए पार्टी को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, उत्साह और समर्पण की भावना स्पष्ट रूप से दिखाई दी।

कार्यक्रम के समापन के पश्चात मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों के निवास स्थानों पर भी पार्टी ध्वज लगाया गया, जिससे स्थापना दिवस का संदेश घर-घर तक पहुंचाया जा सके। इस सफल आयोजन ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया और संगठनात्मक एकता को और सुदृढ़ किया।

 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response