थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई

जोधपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 18.675 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है।

 


जोधपुर पुलिस आयुक्तालय द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस थाना झंवर ने एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त की खेप बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 18.675 किलोग्राम डोडा पोस्त जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अशोक पुत्र बाबूलाल बिश्नोई (23) निवासी नैणासर कागनाडा, थाना लुणी, जिला जोधपुर पश्चिम है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त वृत बोरानाडा आनंदसिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में की गई। थाना झंवर के थानाधिकारी प्रहलाद सिंह निपु के नेतृत्व में टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

घटना 23 अप्रैल 2026 की है, जब पुलिस टीम नियमित गश्त और बदमाशों की निगरानी के लिए क्षेत्र में निकली हुई थी। इसी दौरान रात करीब 11 बजे थानाधिकारी को एक खास मुखबिर से सूचना मिली कि लुणावास खारा क्षेत्र में एक मकान में भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त रखा हुआ है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी।

दबिश के दौरान किशनाराम विश्नोई के मकान से उसके साले अशोक के कब्जे से डोडा पोस्त बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ का कुल वजन 18.675 किलोग्राम है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के कई सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से कांस्टेबल नभसिंह और गोपालसिंह का योगदान उल्लेखनीय रहा। टीम में चंद्रमोहन, कानाराम, नरपताराम, रमेश तथा महिला कांस्टेबल सीता भी शामिल रहीं।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी इस अवैध मादक पदार्थ को कहां से लाया और कहां सप्लाई करने की योजना थी। पुलिस का कहना है कि शहर को नशामुक्त बनाने के लिए ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response