उम्मेद अस्पताल के सामने फोटो जर्नलिस्ट पर हमला

जोधपुर। शहर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। मंगलवार देर रात उम्मेद अस्पताल के सामने एक फोटो जर्नलिस्ट के साथ कथित रूप से मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, फोटो जर्नलिस्ट महेश व्यास (माईदास) मंगलवार रात करीब 12:30 बजे उम्मेद अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि वाहन में मौजूद आदतन बदमाश इमरान सौदागर ने महेश व्यास के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी।


जोधपुर। शहर में एक बार फिर बदमाशों के हौसले बुलंद नजर आए। मंगलवार देर रात उम्मेद अस्पताल के सामने एक फोटो जर्नलिस्ट के साथ कथित रूप से मारपीट और धक्का-मुक्की की घटना सामने आई है। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, फोटो जर्नलिस्ट महेश व्यास (माईदास) मंगलवार रात करीब 12:30 बजे उम्मेद अस्पताल के सामने से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक वाहन ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। आरोप है कि वाहन में मौजूद आदतन बदमाश इमरान सौदागर ने महेश व्यास के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि वाहन में सवार तीन-चार अन्य युवक भी बाहर निकल आए और उन्होंने भी कथित रूप से धक्का-मुक्की तथा मारपीट की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपियों ने कुछ समय तक उनकी गाड़ी को रोककर रखा और विवाद करते रहे। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही प्रतापनगर सदर थाना पुलिस के अधिकारी और पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस वाहन को आता देखकर आरोपी मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गए।

बताया जा रहा है कि पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गतिविधियों की जांच कर रही है। पीड़ित महेश व्यास की ओर से प्रतापनगर सदर थाने में नामजद परिवाद भी प्रस्तुत किया गया है, जिसमें इमरान सौदागर सहित अन्य युवकों पर मारपीट और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि परिवाद के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पत्रकारों और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है तथा आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response