जोधपुर में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूर्णतः सामान्य

जोधपुर, 20 मई। जोधपुर शहर में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन और जोधपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि शहर में ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है। जोधपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव राजेश बिश्नोई ने बताया कि सभी तेल विपणन कंपनियों द्वारा नियमित रूप से ईंधन की सप्लाई की जा रही है।


जोधपुर, 20 मई। जोधपुर शहर में पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। जिला प्रशासन और जोधपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने स्पष्ट किया है कि शहर में ईंधन की किसी प्रकार की कमी नहीं है तथा सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है।

जोधपुर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन के सचिव राजेश बिश्नोई ने बताया कि सभी तेल विपणन कंपनियों द्वारा नियमित रूप से ईंधन की सप्लाई की जा रही है। शहर के सभी पेट्रोल पंप सुचारु रूप से संचालित हो रहे हैं और कहीं भी आपूर्ति बाधित नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है, इसलिए आमजन को घबराने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर फैल रही अफवाहों के कारण कई स्थानों पर लोग आवश्यकता से अधिक ईंधन खरीदने का प्रयास कर रहे हैं, जिससे अनावश्यक दबाव की स्थिति बन सकती है। यदि लोग जरूरत से ज्यादा ईंधन संग्रह करते हैं तो कृत्रिम कमी जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका रहती है।

जिला प्रशासन भी लगातार ईंधन आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार ईंधन टैंकर निर्धारित समय पर पेट्रोल पंपों तक पहुंच रहे हैं और सप्लाई चेन पूरी तरह सामान्य है। किसी भी प्रकार की आपूर्ति बाधा या स्टॉक की कमी की सूचना नहीं मिली है।

राजेश बिश्नोई ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वे केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल और डीजल की खरीद करें तथा किसी भी तरह की अफवाहों पर विश्वास न करें। उन्होंने कहा कि सभी पेट्रोल पंपों पर पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और आने वाले दिनों में भी आपूर्ति सामान्य बनी रहेगी।

प्रशासन और पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने भरोसा दिलाया है कि शहर में ईंधन आपूर्ति को लेकर किसी प्रकार की चिंता की स्थिति नहीं है तथा आमजन को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response