पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण

बालोतरा/बाड़मेर/जोधपुर, 9 अप्रैल। जोधपुर संभाग के संभागीय आयुक्त आलोक रंजन ने गुरुवार को बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। यह निरीक्षण नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र किया गया, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

WhatsApp Image 2026-04-09 at 11.53.30 PM (1)-1fvgSrlbz1.jpg

संभागीय आयुक्त ने पचपदरा रिफाइनरी का किया निरीक्षण, पीएम की प्रस्तावित यात्रा को लेकर तैयारियों की समीक्षा

बालोतरा/बाड़मेर/जोधपुर, 9 अप्रैल। जोधपुर संभाग के संभागीय आयुक्त आलोक रंजन ने गुरुवार को बालोतरा के पचपदरा स्थित रिफाइनरी परिसर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। यह निरीक्षण नरेंद्र मोदी की प्रस्तावित यात्रा के मद्देनज़र किया गया, जिसमें कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

संभागीय आयुक्त ने रिफाइनरी परिसर में प्रस्तावित कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपैड, सभा स्थल, वृक्षारोपण क्षेत्र, वीआईपी बैठक कक्ष तथा नियंत्रण कक्ष सहित विभिन्न स्थानों का दौरा कर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से व्यवस्थाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए समयबद्ध और सुव्यवस्थित कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने विशेष रूप से सुरक्षा प्रबंधन, साफ-सफाई, पार्किंग व्यवस्था, आमजन एवं वीआईपी आगमन की सुगमता, यातायात नियंत्रण तथा आपातकालीन सेवाओं की उपलब्धता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की यात्रा को देखते हुए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर जोधपुर रेंज के आईजी सत्येंद्र सिंह, अतिरिक्त उपयुक्त (सीआईडी) नरपत सिंह, एडीएम बालोतरा भुवनेश्वर, एडीएम बाड़मेर राजेंद्र सिंह चंदावत सहित बाड़मेर और जोधपुर के खुफिया अधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा रिफाइनरी प्रबंधन की ओर से चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर प्रीतम सिंह, जीएम एचआर श्रवण केसरकर तथा सीआईएसएफ कमांडेंट रवि कुमार सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

संभागीय आयुक्त ने अंत में कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी तालमेल बनाए रखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दें, ताकि प्रधानमंत्री की प्रस्तावित यात्रा सफल और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response