हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत

जोधपुर जिले के भांडू क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भांडू पेट्रोल पंप के सामने खुली जगह में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिसमें अंदर मौजूद व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। मृतक की पहचान भरत लूणिया के रूप में की गई है।

WhatsApp Image 2026-04-05 at 6.21.09 PM-qDPzxPetcv.jpeg

जोधपुर जिले के भांडू क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की जिंदा जलने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार भांडू पेट्रोल पंप के सामने खुली जगह में खड़ी एक कार में अचानक आग लग गई, जिसमें अंदर मौजूद व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। मृतक की पहचान भरत लूणिया के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार घटना उस समय सामने आई जब स्थानीय लोगों ने खड़ी कार से धुआं उठते देखा। देखते ही देखते आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और कार में बैठे व्यक्ति को बाहर निकालना संभव नहीं हो सका।

प्रथम दृष्टया जानकारी में सामने आया है कि कार काफी समय से वहां खड़ी थी और अचानक उसमें आग लग गई। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही बोरानाडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।

एसीपी बोरानाडा आनंद सिंह राजपुरोहित भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के निर्देश दिए। साथ ही एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि घटना के कारणों का वैज्ञानिक तरीके से पता लगाया जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महात्मा गांधी अस्पताल (एमजीएच) की मोर्चरी में भिजवाया है। बताया जा रहा है कि शव पूरी तरह से जल चुका है, जिससे पहचान और पोस्टमार्टम प्रक्रिया में भी कठिनाई आ सकती है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य कारण है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response