जोधपुर: कल से शुरू होगा नौतपा

Jodhpur में सोमवार से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही अगले नौ दिनों तक सूर्यनगरी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से तपेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून तक चलने वाले इस नौ दिवसीय अग्निपर्व के दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।नौतपा को भारतीय मौसम चक्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों की तेज गर्मी मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करती है।

WhatsApp Image 2026-05-24 at 5.40.06 PM-jfPg9BokRj.jpeg

Jodhpur में सोमवार से नौतपा की शुरुआत होने जा रही है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही अगले नौ दिनों तक सूर्यनगरी भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों से तपेगी। मौसम विभाग के अनुसार 2 जून तक चलने वाले इस नौ दिवसीय अग्निपर्व के दौरान तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने की संभावना है।

नौतपा को भारतीय मौसम चक्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इन नौ दिनों की तेज गर्मी मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां तैयार करती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नौतपा जितना प्रभावी रहता है, मानसून उतना ही बेहतर माना जाता है। हालांकि फिलहाल जोधपुरवासियों के लिए आने वाले दिन चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।

शहर में गर्मी को लेकर लोगों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। बाजारों में कूलर, पंखे, छाछ और ठंडे पेय पदार्थों की मांग बढ़ने लगी है। दोपहर के समय सड़कों पर आवाजाही कम होने लगी है, जबकि लोग तेज धूप से बचने के लिए सिर पर तौलिया और कपड़ा बांधकर निकलते दिखाई दे रहे हैं।

गर्मी को लेकर सोशल मीडिया पर भी मजेदार प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। लोग कह रहे हैं कि अब छतों पर पापड़ सुखाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, बल्कि सीधे गर्मी में सिक जाएंगे। वहीं बाइक की सीट तक दोपहर में तवे जैसी गर्म महसूस होने लगी है।

मौसम विभाग ने नागरिकों को दोपहर के समय अनावश्यक रूप से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सावधानी बरतने के लिए कहा गया है। विशेषज्ञों ने पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन करने और धूप से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।

जोधपुर में नौतपा के दौरान लू का असर तेज रहने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में प्रशासन भी गर्मी से बचाव को लेकर सतर्कता बरतने की अपील कर रहा है। माना जा रहा है कि नौतपा के बाद मौसम में बदलाव आएगा और लोगों को राहत मिलने की उम्मीद बढ़ेगी।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response