निफ्ट जोधपुर की ग्रेजुएशन सेरेमनी आयोजित
- Posted on 25 मई 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 18 Views
जोधपुर, 25 मई। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट) जोधपुर में रविवार को ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन उत्साह और गरिमामय माहौल में किया गया। समारोह में फैशन जगत में नवाचार, सस्टेनेबिलिटी और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए डिजाइन प्रदर्शनी और प्रजेंटेशन प्रस्तुत किए।

समारोह को संबोधित करते हुए निफ्ट जोधपुर के निदेशक प्रो. जीएचएस प्रसाद ने कहा कि वर्तमान समय में फैशन उद्योग तेजी से बदल रहा है और इसमें पर्यावरण अनुकूल तकनीकों तथा सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि निफ्ट ने उन्हें केवल तकनीकी ज्ञान और डिजाइन कौशल ही नहीं दिया, बल्कि वैश्विक चुनौतियों का सामना करने की सोच और दृष्टिकोण भी प्रदान किया है। उन्होंने छात्र-छात्राओं की मेहनत, रचनात्मकता और शैक्षणिक उपलब्धियों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
ग्रेजुएशन सेरेमनी में फैशन मैनेजमेंट स्टडीज, फैशन कम्युनिकेशन, टेक्सटाइल डिजाइन, फैशन डिजाइन, फैशन टेक्नोलॉजी और एक्सेसरी डिजाइन विभाग के विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स और डिजाइन प्रदर्शित किए। आधुनिक डिजाइन अवधारणाओं, नवाचार और उपयोगिता आधारित प्रस्तुतियों को उपस्थित विशेषज्ञों और अतिथियों ने काफी सराहा।
कार्यक्रम में देशभर के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों और उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। फैशन मैनेजमेंट स्टडीज विभाग के मुख्य अतिथि आईआईएम उदयपुर के निदेशक प्रो. अशोक बनर्जी रहे, जबकि मैक्स फैशन के बिजनेस हेड कुणाल सम्मी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
Write a Response