बीकानेर। Mridul Kachhawa ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी थानाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने दो टूक कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
बीकानेर। Mridul Kachhawa ने जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए सभी थानाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। एसपी ने दो टूक कहा है कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए।
एसपी कच्छावा ने विशेष रूप से सोलर प्लांट क्षेत्रों में राज्य वृक्षKhejri Tree की कटाई को गंभीर अपराध मानते हुए निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं भी खेजड़ी का पेड़ काटा जाता है तो संबंधित थाना तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के प्रति किसी भी तरह की उदासीनता स्वीकार नहीं की जाएगी। “नए टाइगर” के रूप में अपनी पहचान बना रहे एसपी ने इस मुद्दे पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने के संकेत दिए हैं।
इसके साथ ही उन्होंने जिले में बढ़ते नशे के कारोबार पर भी कड़ा प्रहार करने के निर्देश दिए हैं। Operation Neelkanth के तहत “नशे का नाश” अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की रणनीति तैयार की जा रही है। एसपी ने सभी थानाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नशा तस्करों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें और नेटवर्क को जड़ से खत्म करने की दिशा में काम करें।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी थाना क्षेत्र में यदि अवैध गतिविधियां सामने आती हैं और संबंधित अधिकारी द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की जाती है, तो इसकी सीधी जिम्मेदारी थानाधिकारी की होगी। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
एसपी मृदुल कच्छावा के इन सख्त निर्देशों के बाद जिले में पुलिस महकमे में सतर्कता बढ़ गई है। अधिकारियों का मानना है कि इन कदमों से जहां एक ओर पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी, वहीं दूसरी ओर नशे के अवैध कारोबार पर भी प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
Write a Response