विधायकों ने सीवरेज और सड़क कार्यों की समीक्षा की

जोधपुर, 19 मई। शहर में रूडीफ की ओर से किए जा रहे सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और शहर विधायक अतुल भंसाली ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में नगर निगम, रूडीफ और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहर में अब तक किए गए सीवरेज कार्यों और वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

 

WhatsApp Image 2026-05-20 at 6.10.26 PM-DEbLA9RgVF.jpeg

जोधपुर, 19 मई। शहर में रूडीफ की ओर से किए जा रहे सीवरेज और सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा को लेकर मंगलवार को मारवाड़ कन्वेंशन सेंटर सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी और शहर विधायक अतुल भंसाली ने अधिकारियों के साथ विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में नगर निगम, रूडीफ और सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने शहर में अब तक किए गए सीवरेज कार्यों और वर्तमान में चल रहे प्रोजेक्ट्स की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की।

सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जहां-जहां सीवरेज लाइन के कार्य चल रहे हैं, उन्हें आगामी मानसून से पहले हर हाल में पूरा किया जाए, ताकि बारिश के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना या आमजन को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। उन्होंने कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने और समयबद्ध तरीके से काम पूरा करने पर जोर दिया।

शहर विधायक अतुल भंसाली ने कहा कि सीवरेज कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जो क्षेत्र अब भी सीवरेज सुविधा से वंचित हैं, वहां नई सीवर लाइन निर्माण के प्रस्ताव तैयार किए जाएं। साथ ही पुराने और क्षतिग्रस्त सीवर नेटवर्क के रिप्लेसमेंट संबंधी प्रस्ताव भी राज्य सरकार को भेजने की बात कही।

विधायक अतुल भंसाली ने नगर निगम और रूडीफ अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि सड़क निर्माण शुरू करने से पहले रूडीफ और निगम अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित करें, ताकि बार-बार नई सड़कों को तोड़ने की आवश्यकता न पड़े और सरकारी धन की बचत हो सके।

बैठक के दौरान नगर निगम आयुक्त राहुल जैन ने बताया कि निगम की ओर से रूडीफ को सभी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर में विकास कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं मिल सकें।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response