विवाद में बीच बचाव करने गए अधेड़ की हत्या

जोधपुर। जिले के पीपाड़ थाना क्षेत्र के चिरढाणी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बीच-बचाव करने गए एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन के सीमांकन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान हरीराम पुत्र हेमाराम मेघवाल बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि विवाद कर रहे पक्ष के लोगों ने एक राय होकर हरीराम पर जानलेवा हमला कर दिया

WhatsApp Image 2026-05-02 at 4.42.20 PM (1)-qocLPn53jA.jpg

जोधपुर। जिले के पीपाड़ थाना क्षेत्र के चिरढाणी गांव में जमीन बंटवारे को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें बीच-बचाव करने गए एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, वहीं परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मोर्चरी के बाहर धरना शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव में जमीन के सीमांकन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। इसी दौरान हरीराम पुत्र हेमाराम मेघवाल बीच-बचाव के लिए मौके पर पहुंचे। आरोप है कि विवाद कर रहे पक्ष के लोगों ने एक राय होकर हरीराम पर जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जोधपुर के एमडीएम अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक के पुत्र ओमाराम ने पीपाड़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए सूरजाराम पुत्र हरनाथ, महेन्द्र पुत्र सूरजाराम, नाथूराम, अशोक, विनोद, सहीराम, दिनेश और रेशम सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि आरोपियों ने मिलकर उनके पिता पर हमला किया, जिससे उनकी जान चली गई।

परिजनों का आरोप है कि जब वे घायल को लेकर पहले पीपाड़ थाने पहुंचे तो पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाय उन्हें डराकर भगा दिया। इस मामले में पुलिस पर लापरवाही और पक्षपात के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

घटना के बाद आक्रोशित परिजन और ग्रामीण एमडीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए। उन्होंने हल्का बीट अधिकारी एएसआई लोकेश मीणा को निलंबित करने, थानाधिकारी को लाइन हाजिर करने और मुख्य आरोपी महेन्द्र सहित सभी नामजद आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी होने की बात कही है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response