अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार

लखनऊ/पूर्णिया। सोशल मीडिया पर गौमाता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी एसटीएफ की टीम ने बिहार से हिरासत में लिया।

 

WhatsApp Image 2026-03-31 at 4.48.02 PM-GXYNaQAdUU.jpeg

गौमाता और सीएम योगी की माताजी पर अभद्र टिप्पणी करने वाला मौलाना गिरफ्तार

लखनऊ/पूर्णिया। सोशल मीडिया पर गौमाता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना को उत्तर प्रदेश पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मौलाना अब्दुल्ला सलीम को यूपी एसटीएफ की टीम ने बिहार से हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी किए जाने की सूचना मिलने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया। जांच में पुष्टि होने पर यूपी एसटीएफ को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके बाद एक विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

जांच के दौरान पता चला कि मौलाना अब्दुल्ला सलीम बिहार के अररिया जिले के जोकीहाट क्षेत्र का निवासी है और फिलहाल पूर्णिया में मौजूद है। इस पर यूपी एसटीएफ की टीम तत्काल बिहार के लिए रवाना हुई और स्थानीय पुलिस के सहयोग से पूर्णिया पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी को विधिक प्रक्रिया के तहत उत्तर प्रदेश लाया जा रहा है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सोशल मीडिया पर भड़काऊ सामग्री पोस्ट करने में सक्रिय था, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हो सकती थीं और सामाजिक सौहार्द बिगड़ने की आशंका थी।

इस मामले में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी के पीछे कोई संगठित नेटवर्क या अन्य लोग तो शामिल नहीं हैं।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि किसी भी धर्म, समुदाय या व्यक्ति विशेष के खिलाफ अभद्र टिप्पणी और भड़काऊ पोस्ट बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करें और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री साझा करने से बचें।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response