मातृशक्ति सम्मान समारोह

सेवा भारती जोधपुर प्रांत द्वारा आज मातृशक्ति सम्मान समारोह भवानी आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। सेवा भारती द्वारा संचालित प्रकल्पों में काम करने वाली 45 बहनों का दुपट्टा, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

WhatsApp Image 2026-03-14 at 7.07.44 PM-asSxPkSWG3.jpeg

सेवा भारती जोधपुर प्रांत द्वारा आज मातृशक्ति सम्मान समारोह भवानी आदर्श विद्या मंदिर में आयोजित किया गया। 

सेवा भारती द्वारा संचालित प्रकल्पों में काम करने वाली 45 बहनों का दुपट्टा, प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर नमिता जी भंडारी कार्यक्रम में अध्यक्षता रेनू   राठौड़   डिंपल भाटी श्र शारदा पूनिया  हेड कांस्टेबल और जोधपुर प्रांत के सेवा भारती प्रांतीय अध्यक्ष चम्पत जी मिस्त्री रहे। कार्यक्रम में डॉक्टर नमिता भंडारी ने बहनों में होने वाली बीमारी व अपने आप को स्वस्थ कैसे रखें इन तरीकों की जानकारी दी।

एडवोकेट रेनू राठौड़ ने मातृशक्ति के कानूनी अधिकारों के बारे में जानकारी देते हुए समाज में हो अपराध है उनके बारे में पूरी जानकारी दी। हेड कांस्टेबल शारदा जी पूनिया ने समाज में बच्चियों और महिलाओं के साथ जो अपराध हो रहे हैं वह कैसे रोके और हम क्या करें इसके बारे में विस्तार से बताया। सेवा भारती प्रांत अध्यक्ष ने सेवा भारती का उद्देश्य नर सेवा नारायण सेवा और अपेक्षित पीड़ित वंचित समाज में अभावग्रस्त बंधुओ की सेवा ही नर सेवा नारायण सेवा है इसके बारे में जानकारी दी।

कार्यक्रम में प्रांतीय उपाध्यक्ष  रतनलाल  छाजेड़ महिला कार्य पालक  मनोहर सिंह जी,  प्रांत मंत्री लीलाधर सोनी ,आपदा प्रबंधन प्रमुख कुशाल सिंह, सेवा भारती जोधपुर महानगर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ,सह मंत्री जितेंद्र गौड़ सहित अनेक सेवा भारती के कार्यकर्ता और सेवा क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन महिला कार्य प्रमुख चेतना जी सोनी ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों को धन्यवाद प्रांत मंत्री लीलाधर सोनी ने दिया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response