मतौड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

फलौदी। जिले की मतौड़ा थाना पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 216.400 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। मामले में आरोपी मुराद अली को नामजद करते हुए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब अवैध विस्फोटक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसके उपयोग को लेकर गहन जांच में जुटी हुई है। पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे


फलौदी। जिले की मतौड़ा थाना पुलिस ने लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 216.400 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद किया है। मामले में आरोपी मुराद अली को नामजद करते हुए उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस अब अवैध विस्फोटक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और इसके उपयोग को लेकर गहन जांच में जुटी हुई है।

पुलिस अधीक्षक फलौदी सतनाम सिंह ने बताया कि जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और लोकल एवं स्पेशल एक्ट के तहत अधिकाधिक कार्रवाई करने के लिए सभी थाना प्रभारियों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में मतौड़ा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना मतौड़ा के थानाधिकारी अमानाराम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 18 मई 2025 को विशेष अभियान चलाया। इस दौरान आरोपी मुराद अली पुत्र सफी मोहम्मद, निवासी सिंधियों की ढाणी, ईंदो का बास, मतौड़ा के रहवासी मकान के पास बने एक पड़वे में दबिश दी गई। तलाशी के दौरान वहां से कुल 216.400 किलोग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी बिना वैध अनुमति के विस्फोटक पदार्थ का संग्रहण कर रहा था। बरामद सामग्री को जब्त कर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से अवैध रूप से विस्फोटक पदार्थ रखे हुए था। पुलिस अब यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि विस्फोटक पदार्थ कहां से लाया गया और इसका उपयोग किस उद्देश्य के लिए किया जाना था।

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी से पूछताछ जारी है तथा अवैध विस्फोटक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में थानाधिकारी अमानाराम, ओमाराम, मुख्य आरक्षक रणसिंह, नारायण सिंह, गणेश तथा महिला कांस्टेबल मनीषा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा टीम को पुरस्कृत किए जाने की घोषणा भी की गई है।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response