वुमेन्स पावर ऑफ अरोड़ास जोधपुर की टीम ने वृद्ध बेघर व निराश्रित महिलाओं के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
जोधपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वुमेन्स पावर ऑफ अरोड़ास जोधपुर की टीम द्वारा आंगणवा स्थित वृद्ध, बेघर एवं निराश्रित महिलाओं के साथ विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर टीम की सदस्यों ने वहां रह रही महिलाओं के साथ समय बिताकर उन्हें सम्मान और अपनत्व का अहसास कराया।
कार्यक्रम के दौरान टीम ने महिलाओं के साथ अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के साथ-साथ रंग पंचमी के अवसर पर होली का उत्सव भी मनाया। सभी ने फूलों और गुलाल के साथ होली खेलकर खुशियों के रंग बिखेरे। वातावरण में उत्साह और उमंग देखने को मिला तथा वहां उपस्थित सभी महिलाओं के चेहरों पर मुस्कान दिखाई दी।
वुमेन्स पावर ऑफ अरोड़ास की सदस्याओं ने कहा कि समाज में हर महिला सम्मान और स्नेह की अधिकारी है। विशेष रूप से वृद्ध, बेघर और निराश्रित महिलाओं को समाज के सहयोग और प्रेम की आवश्यकता होती है। ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें यह महसूस कराया जाता है कि वे अकेली नहीं हैं और समाज उनके साथ खड़ा है।
इस अवसर पर टीम की सदस्याओं ने वहां उपस्थित प्रभुजनों के साथ फूलों की होली खेली और पारंपरिक गीतों पर नृत्य करते हुए खूब नाच-गाना किया। कार्यक्रम के दौरान सभी ने मिलकर उत्सव का आनंद लिया और एक-दूसरे को महिला दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्ध और निराश्रित महिलाओं के जीवन में खुशियां लाना तथा उनके साथ संवेदनात्मक जुड़ाव स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में संगीता अरोड़ा, मीना अरोड़ा, मीनाक्षी अरोड़ा, कुसुम अरोड़ा, सरिता अरोड़ा, उर्मिला अरोड़ा, पिंकी अरोड़ा, निर्मला अरोड़ा, सुमन अरोड़ा सहित वुमेन्स पावर ऑफ अरोड़ास जोधपुर की कई सदस्याएं मौजूद रहीं। सभी ने मिलकर महिलाओं के साथ उत्सव मनाया और उनके बेहतर जीवन व स्वास्थ्य की कामना की।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जरूरतमंद और निराश्रित महिलाओं की सहायता करते हुए उनके जीवन में खुशियां लाने का प्रयास किया जाएगा।
Write a Response