प्रदेशअध्यक्ष मदन राठौड़ के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया
- Posted on 22 मई 2026
- (राजनीति)
- By Rajendra Harsh
- 23 Views
जोधपुर हवाई अड्डे पर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के जोधपुर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। भाजपा जोधपुर ग्रामीण दक्षिण के जिला अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह भाटी के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को राजस्थान की आन-बान और शान का प्रतीक साफा पहनाकर तथा पार्टी दुपट्टा ओढ़ाकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
Write a Response