अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग

जोधपुर। जोधपुर में पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। जोधपुर पुलिस के अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से एक महिला का कीमती सामान से भरा खोया हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे पीड़ित परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई।

 

WhatsApp Image 2026-03-29 at 9.25.33 PM-RXl1FcVQHo.jpeg

अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से मिला खोया बैग, महिला के चेहरे पर लौटी मुस्कान

जोधपुर। जोधपुर में पुलिस की तत्परता और तकनीकी दक्षता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। जोधपुर पुलिस के अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की सक्रियता से एक महिला का कीमती सामान से भरा खोया हुआ बैग सुरक्षित बरामद कर लिया गया, जिससे पीड़ित परिवार के चेहरे पर खुशी लौट आई।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशानुसार शहर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सीसीटीवी नेटवर्क के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं यातायात शहीन सी के सुपरविजन तथा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर टीम ने त्वरित कार्रवाई की।

घटना 29 मार्च 2026 की है, जब बालोतरा जिले के तिलवाड़ा निवासी विनोदपुरी और संतोष देवी पावटा सर्किल पर उतरे और वहां से रेलवे स्टेशन जाने के लिए टैक्सी ली। टैक्सी से उतरते समय वे अपना बैग वाहन में ही भूल गए, जिसमें करीब 2.5 तोला सोना और लगभग 3000 रुपये नकद रखे हुए थे।

बैग खोने के बाद पीड़ित अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पहुंचे, जहां पुलिस टीम ने उन्हें सांत्वना देते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की। टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का बारीकी से विश्लेषण किया। टैक्सी पर नंबर प्लेट नहीं होने के बावजूद पुलिस ने तकनीकी कौशल का उपयोग करते हुए वाहन की गतिविधियों को ट्रैक किया।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चालक को एक अन्य व्यक्ति से बातचीत करते हुए चिन्हित किया गया, जिससे जांच को दिशा मिली। तत्पश्चात संबंधित थाना क्षेत्र के बीट कांस्टेबल को सूचना देकर टीम ने टैक्सी चालक तक पहुंच बनाई और बैग सुरक्षित बरामद कर लिया।

इस कार्रवाई में एएसआई नारायण सिंह, एएसआई मोहन सिंह, एएसआई भूपेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल राजेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

खोया सामान वापस मिलने पर परिवादियों ने जोधपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया। अभय कमांड एंड कंट्रोल सेंटर एक आधुनिक निगरानी प्रणाली है, जो शहर में सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

यदि आपके आसपास किसी भी प्रकार की गैरकानूनी, अनैतिक गतिविधि, अवैध शराब, हथियार, मादक पदार्थों की बिक्री अथवा संदिग्ध व्यक्ति की जानकायरी हो तो तुरंतः नजदीकी पुलिस थाना पुलिस नियंत्रण कक्ष 100 व 112 तथा व्हाट्सएप नंबर 9530440800 पर सूचित करें।
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response