लोको पायलट सम्मानित

जोधपुर मंडल के लोको पायलट दिनेश मेघवाल को उत्कृष्ट सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने 03 मार्च 2026 को डीएफसी सेक्शन में न्यू स्वरूपगंज साइडिंग पर कार्य के दौरान एक वैगन को “अनफिट फॉर रन” पाया और तत्काल इसकी सूचना देकर उसे ट्रेन से अलग करवाया। उनकी इस सजगता के कारण एक संभावित गंभीर रेल दुर्घटना टल गई।

WhatsApp Image 2026-05-06 at 4.59.15 PM (1) (1)-XzGrUUCAyl.jpg

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर संरक्षा समीक्षा बैठक, लोको पायलट सम्मानित

जोधपुर, 06 मई। उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर महाप्रबंधक अमिताभ की अध्यक्षता में संरक्षा एवं कार्य समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें जोधपुर मंडल के कार्यों की विशेष सराहना की गई। बैठक में विभिन्न विभागाध्यक्षों और मंडल रेल प्रबंधकों ने भाग लेकर अपने-अपने क्षेत्रों की प्रगति और योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

महाप्रबंधक ने संरक्षा को रेलवे की सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी अधिकारियों को सतर्कता, समन्वय और जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं के विस्तार और निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करना आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता न करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान जोधपुर मंडल के लोको पायलट दिनेश मेघवाल को उत्कृष्ट सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। उन्होंने 03 मार्च 2026 को डीएफसी सेक्शन में न्यू स्वरूपगंज साइडिंग पर कार्य के दौरान एक वैगन को “अनफिट फॉर रन” पाया और तत्काल इसकी सूचना देकर उसे ट्रेन से अलग करवाया। उनकी इस सजगता के कारण एक संभावित गंभीर रेल दुर्घटना टल गई।

महाप्रबंधक ने इस उदाहरण को रेल संरक्षा के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्य न केवल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं बल्कि पूरे रेलवे तंत्र की विश्वसनीयता को भी मजबूत बनाते हैं। उन्होंने सभी कर्मचारियों से इसी प्रकार की जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि नियमित निरीक्षण, ट्रैक पेट्रोलिंग और उपकरणों के उचित रखरखाव के माध्यम से सुरक्षित रेल संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही मुख्यालय स्तर पर स्वीकृत कार्यों में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया गया।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response