जोधपुर मंडल के 11 स्टेशनों पर लगेंगी लिफ्ट
- Posted on 25 अप्रैल 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 87 Views
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मंडल के 11 स्टेशनों पर लिफ्ट लगाने के लिए रेलवे ने 16.37 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो लिफ्ट स्थापित की जाएंगी जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सहूलियत मिलेगी
जोधपुर मंडल के 11 स्टेशनों पर लगेंगी लिफ्ट,यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में यात्री सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। मंडल के 11 स्टेशनों पर लिफ्ट लगाने के लिए रेलवे ने 16.37 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है। इस योजना के तहत प्रत्येक स्टेशन पर दो-दो लिफ्ट स्थापित की जाएंगी जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म बदलने में काफी सहूलियत मिलेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार यह निर्णय विशेष रूप से बुजुर्गों,दिव्यांगजनों,महिलाओं और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। वर्तमान में कई छोटे व मध्यम श्रेणी के स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म पार करने के लिए केवल फुटओवर ब्रिज ही उपलब्ध है,जिससे यात्रियों को सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में परेशानी होती है। लिफ्ट की सुविधा शुरू होने के बाद यह समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी।
इन स्टेशनों पर लगेंगी लिफ्ट
मंडल के जिन 11 स्टेशनों को इस योजना में शामिल किया गया है, उनमें सालावास,हनवंत,लूनी,दुदिया,अजित,समदड़ी,मोकलसर,बिशनगढ़,रानीवाड़ा,मोदरान और धनेरा स्टेशन शामिल हैं।
Write a Response