खेल कबड्डी खेल” अभियान का समापन समारोह 31 मई को

  • Posted on 21 मई 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 33 Views

जोधपुर। क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित “खेल कबड्डी खेल” अभियान के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर लगातार कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान को युवाओं, महिलाओं और खेल प्रेमियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है। महानगर अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों में भारत के पारंपरिक खेल कबड्डी को शामिल कराने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना है।

WhatsApp Image 2026-05-21 at 4.46.00 PM-egSimGhJaG.jpeg

जोधपुर। क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर संचालित “खेल कबड्डी खेल” अभियान के तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर लगातार कबड्डी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अभियान को युवाओं, महिलाओं और खेल प्रेमियों का उत्साहपूर्ण समर्थन मिल रहा है।

महानगर अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों में भारत के पारंपरिक खेल कबड्डी को शामिल कराने के लिए जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति और पारंपरिक खेलों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता जरूरी है।

उन्होंने बताया कि “खेल कबड्डी खेल” अभियान का समापन समारोह 31 मई को किसान तेजा रामगढ़ी शिक्षण संस्थान में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजन स्थल का निरीक्षण भी किया गया। इस दौरान समापन कार्यक्रम संयोजक प्रदीप बेनीवाल, दुष्यंत व्यास, निलेश सोनी, महेंद्र नानन सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

महानगर सचिव नीरज कौशिक ने बताया कि समापन समारोह से पूर्व आयोजित होने वाली कबड्डी प्रतियोगिताओं में पुरुष और महिला खिलाड़ियों के लिए चार आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। इसमें 14 वर्ष तक, 14 से 19 वर्ष तक, 19 से 35 वर्ष तक और 35 वर्ष से अधिक आयु वर्ग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेना पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी इसमें भाग ले सकें।

आयोजकों के अनुसार इच्छुक खिलाड़ी और टीमें 27 मई तक अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। पंजीकरण के लिए ऑनलाइन वेबसाइट तथा मोबाइल नंबर के माध्यम से संपर्क सुविधा उपलब्ध करवाई गई है।

क्रीड़ा भारती पदाधिकारियों ने बताया कि अभियान के माध्यम से युवाओं में खेल भावना विकसित करने, पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने और फिटनेस के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में कबड्डी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक पहचान मिलेगी। प्रतियोगिता में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें अपना पंजीकरण Kabaddi.kreedabharati.org वेबसाइट अथवा मोबाइल नंबर 7665543642 पर संपर्क कर 27 मई तक करवा सकते है।

 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response