रिश्वत लेते कनिष्ठ सहायक गिरफ्तार
- Posted on 3 जून 2026
- भ्रष्टाचार
- By Rajendra Harsh
- 18 Views
धौलपुर, 3 जून। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने धौलपुर जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत रतनपुर के कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी परिवादी से मनरेगा योजना के तहत मस्टरोल जारी करने की एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। एसीबी महानिदेशक पुलिस गोविन्द गुप्ता ने बताया कि एसीबी चौकी धौलपुर को शिकायत मिली थी कि पंचायत समिति बसेड़ी के अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर में कार्यरत कनिष्ठ सहायक रमेश कुमार परिवादी से मनरेगा मस्टरोल जारी करने के लिए 26 हजार रुपये की रिश्वत मांग रहा है।
Write a Response