जोधपुर में पत्रकारों का प्रदर्शन

जोधपुर। शहर में सोमवार को सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ और जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त गौरव अग्रवाल को सौंपा गया।

 

WhatsApp Image 2026-03-23 at 1.19.42 PM (1)-xwBO7XsuZu.jpg

जोधपुर में पत्रकारों का प्रदर्शन, उपेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में निष्पक्ष जांच की मांग

जोधपुर। शहर में सोमवार को सैकड़ों पत्रकारों ने एकजुट होकर वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र सिंह राठौड़ के समर्थन में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। ज्ञापन इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स के प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ और जोधपुर संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत के नेतृत्व में संभागीय आयुक्त गौरव अग्रवाल को सौंपा गया।

पत्रकारों ने आरोप लगाया कि जैसलमेर में उपेंद्र सिंह राठौड़ के प्रतिष्ठान “स्वाद रेस्टोरेंट” पर प्रशासन द्वारा एकतरफा और मनमानी कार्रवाई की गई। ज्ञापन में बताया गया कि राठौड़ पिछले करीब 22 वर्षों से वैध अनुमति के साथ रेस्टोरेंट का संचालन कर रहे थे और सभी नियमों का पालन करते हुए नियमित भुगतान भी कर रहे थे। इसके बावजूद नवंबर 2025 में उन्हें बिना किसी लिखित आदेश के महज मौखिक रूप से तीन दिन में रेस्टोरेंट खाली करने के निर्देश दिए गए, जिसे पत्रकार संगठनों ने असंवैधानिक बताया।

ज्ञापन के अनुसार न्यायालय से स्थगन आदेश मिलने के बावजूद प्रशासनिक कार्रवाई जारी रही। 23 दिसंबर को गैस सिलेंडर जब्त करना, किचन सील करना, लाइसेंस नवीनीकरण रोकना और ग्राहकों को हतोत्साहित करने जैसी कार्रवाई की गई। इसके बाद 18 फरवरी को सीजिंग और 17 मार्च को भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों से रेस्टोरेंट के ढांचे को ध्वस्त कर दिया गया, जिससे लाखों नहीं बल्कि सवा करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान हुआ।

पत्रकारों ने इस पूरे घटनाक्रम को द्वेषपूर्ण बताते हुए कहा कि यह एक स्वतंत्र और निर्भीक पत्रकार की आवाज को दबाने का प्रयास है। उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आर्थिक नुकसान की भरपाई की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते निष्पक्ष जांच नहीं हुई तो 29 मार्च को जयपुर में प्रदेशभर के पत्रकार बड़ा आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष लोकतांत्रिक अधिकारों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए है।

इस दौरान जोधपुर प्रेस क्लब सहित विभिन्न पत्रकार संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे पत्रकार संगठन की जोधपुर जिला इकाई सलाहकार नंदू शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गोड़ , संभाग प्रभारी विक्रम सिंह करणोत , जोधपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजय अस्थाना ,सचिव शिव प्रकाश पुरोहित, जोधपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी, जोधपुर ग्रामीण अध्यक्ष मनोज जैन, उपाध्यक्ष शरद शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार अरुण हर्ष, रंजन दवे, चंद्र शेखर व्यास ,योगेश दवे, ललित सिंह, इम्तियाज खान , श्रेयांस भंसाली, समीर खान,आशीष पुरोहित,
जितेंद्र डूडी,करण पूरी,लक्षित दवे,लक्ष्मण मोतीवाल,मुकेश श्रीमाली,जितेंद्र पुरोहित,पुनीत माथुर,सुमित ईश्वर सिंह, पाबू राम, मनीष दाधीच ,नरेंद्र,  सिरोही से हमीर सिंह राव, हेमंत अग्रवाल, कुंदन मल राठी, महेंद्र माली, नारायण लाल माली और जगदीश कुमार सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response