जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई

  • Posted on 10 मई 2026
  • By Rajendra Harsh
  • 77 Views

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त से भरी एक बेलेनो कार जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने हवाई फायर कर उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-05-10 at 6.36.04 PM-UUptZIgbdf.jpeg

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 किलो डोडा पोस्त सहित दो तस्कर गिरफ्तार

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की डीएसटी टीम ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 किलो 800 ग्राम अवैध डोडा पोस्त से भरी एक बेलेनो कार जब्त कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान एक आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग भी की, जिसके जवाब में पुलिस ने हवाई फायर कर उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक लोडेड पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण पी.डी. नित्या ने बताया कि पुलिस मुख्यालय एवं जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थ और हथियार तस्करों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भोपालसिंह लखावत के निर्देशन एवं डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया के नेतृत्व में कार्रवाई की गई।

डीएसटी को सूचना मिली थी कि मेड़ता-जोधपुर राज्य मार्ग-21 पर एक संदिग्ध बेलेनो कार में मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पुलिस थाना बोरूंदा के साथ संयुक्त रूप से गढ़सूरिया घाटी के पास दो स्तरीय नाकाबंदी की गई। पुलिस ने जैसे ही संदिग्ध कार को रुकवाने का प्रयास किया, चालक नाकाबंदी तोड़कर कार को भगाने लगा।

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए कार का पीछा किया और आगे-पीछे से घेराबंदी कर वाहन को रुकवाया। इस दौरान चालक खेतों की ओर भागने लगा और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में डीएसटी के कमांडो सोहनराम ने हवाई फायर किए, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बंशीलाल बिश्नोई निवासी जालेली चम्पावता थाना डांगियावास तथा मांगीलाल बिश्नोई निवासी ओलवी थाना कापरड़ा के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पूर्व में भी मादक पदार्थ तस्करी और हथियार रखने के मामलों में जेल जा चुके हैं।

कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी श्रवणकुमार भंवरिया, मदन मीणा, मुकनसिंह, कमांडो सोहनराम, हरेन्द्र लोहरा सहित बोरूंदा थाना पुलिस की विशेष भूमिका रही।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response