जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जोधपुर शहर में अवैध नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विवेक विहार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 526 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

 

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (1)-MvJOPj4TQU.jpeg

जोधपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 526 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

जोधपुर शहर में अवैध नशा तस्करों और गैंगस्टरों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विवेक विहार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 526 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आशंका है कि मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

पुलिस कमिश्नर शरत कविराज के निर्देश पर पुलिस उपायुक्त पश्चिम कमल शेखावत के सुपरविजन में विवेक विहार थानाधिकारी दिलीप खदाव के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने सीवरों की ढाणी काकेलाव निवासी विक्रम विश्नोई को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में एमडी ड्रग्स बरामद की।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बरामद एमडी ड्रग्स की सप्लाई जोधपुर के चर्चित वासुदेव इसराणी हत्याकांड के आरोपी भोमाराम बिश्नोई उर्फ भीमसागर द्वारा की गई थी। उल्लेखनीय है कि वासुदेव इसराणी हत्याकांड में लॉरेंस गैंग के शूटरों और उनके साथियों पर फिरौती नहीं देने पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। इस खुलासे के बाद पुलिस मामले को गंभीरता से लेकर पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी विक्रम विश्नोई यह ड्रग्स सजाड़ा लूणी निवासी पवन जांगिड़ को सप्लाई करने वाला था। पुलिस अब ड्रग्स सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि ड्रग्स कहां से लाई गई थी, किन लोगों तक इसकी सप्लाई होनी थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय हैं।

जोधपुर पुलिस का कहना है कि शहर में नशा तस्करी और गैंगस्टर गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध कारोबार में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अन्य आरोपियों और नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response