जोधपुर में गर्मी का कहर

जोधपुर में मई की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 9 बजे के बाद ही सड़कें सुनसान नजर आने लगती हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

 

WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.51.32 PM-CpYxFJjclm.jpeg

जोधपुर में गर्मी का कहर, सूरज ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

जोधपुर में मई की शुरुआत के साथ ही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। शहर में तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है और सुबह से ही तेज धूप लोगों को परेशान करने लगी है। हालात ऐसे हैं कि सुबह 9 बजे के बाद ही सड़कें सुनसान नजर आने लगती हैं और लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं।

दोपहर के समय गर्म हवाओं और तपती सड़कों ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। सड़कें तवे की तरह तप रही हैं और खुले में खड़े वाहन भी कुछ ही मिनटों में गर्म हो जा रहे हैं। शहरवासियों का कहना है कि इस बार गर्मी पिछले वर्षों की तुलना में अधिक तीखी महसूस हो रही है।

भीषण गर्मी का असर पेयजल व्यवस्था पर भी दिखाई दे रहा है। घरों में आने वाला पानी गर्म हो चुका है, जबकि पानी की टंकियां भी तेज धूप के कारण तप रही हैं। पंखे और कूलर भी राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं। कूलर में लगातार बर्फ डालने के बावजूद लोगों को गर्म हवा का सामना करना पड़ रहा है।

गर्मी बढ़ने के साथ ही बाजारों में ठंडे पेय पदार्थों, छाछ, नींबू पानी और आइसक्रीम की मांग तेजी से बढ़ गई है। दुकानदारों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में बर्फ और कोल्ड ड्रिंक की बिक्री में काफी इजाफा हुआ है। वहीं, दोपहर के समय बाजारों में भी लोगों की आवाजाही कम हो गई है।

स्कूल जाने वाले बच्चों और बाहर काम करने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को तेज धूप में बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और सिर ढंककर घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और लू से बचाव के उपाय अपनाने की आवश्यकता है। शहरवासी अब गर्मी से राहत के लिए बारिश और बादलों का इंतजार कर रहे हैं।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response