जोधपुर मंडल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
- Posted on 17 मई 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 72 Views
जोधपुर, 16 मई। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे कॉलोनियों में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत रेलकर्मियों द्वारा यात्रियों एवं आमजन को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं हरित वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत जोधपुर रेलवे स्टेशन, बाड़मेर, भगत की कोठी, नागौर एवं जैसलमेर स्टेशनों सहित मेड़ता रोड डेमो शेड में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पेम्फलेट वितरण कर यात्रियों एवं आमजन को स्वच्छता अपनाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।
इसके अतिरिक्त रेलवे कॉलोनियों में भी रेलकर्मियों द्वारा पेम्फलेट वितरित कर स्वच्छ एवं हरित वातावरण बनाए रखने हेतु जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करने, प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा स्वच्छता बनाए रखने का संदेश दिया गया।
उल्लेखनीय है कि जोधपुर रेल मंडल द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में यह विशेष जागरूकता अभियान 15 मई से 5 जून 2026 तक चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं रेलवे परिसरों में पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। मंडल प्रशासन द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आगामी दिनों में भी आयोजित किए जाएंगे।
Write a Response