जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स का प्रदर्शन आज 22 वें दिन भी जारी

जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय पेंशनर्स का  प्रदर्शन आज 22 वें दिन भी जारी  जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा  पिछले 4 महीने से पेंशन भुगतान नहीं  करने के कारण 
गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं. वरिष्ठ नागरिकआज 22 वें दिन भी तपती धूप में प्रदर्शन करने के लिए उपस्थित थे ।

WhatsApp Image 2026-05-11 at 4.02.26 PM-f5yeVAurYi.jpeg

आज धरना स्थल पर गंभीर रोग से ग्रसित  छ:वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स प्रोफेसर सुशील लालवानी, प्रोफेसर बाबूलाल शर्मा, श्री अचल सिंह पवार टेक्नीशियन अभियांत्रिकी संकाय, श्री ओ पी दहिया, प्रेम राज बोहरा, पूर्व कुल सचिव देवकिशन चारण ,जो स्वयं नहीं चल सकते अपने मित्र साथियों की मदद से   अपनी व्यथा कथा सुनाने के लिए और इस आंदोलन को शक्ति प्रदान करने के लिए उपस्थित हुए। उनके परिवार तथा डॉक्टर ने उन्हें मना किया लेकिन फिर भी सभी गंभीर रोगग्रस्त, लकवा तथा हार्ट  रोग के कारण असमर्थ होने के  बावजूद भी उपस्थित हुए  लेकिन विश्वविद्यालय में कोई सक्षम अधिकारी ,यथा कुलगुरु,

कुलसचिव वार्ता के लिए उपस्थित नहीं था।यह एक अजीब विडंबना है कि 
विश्वविद्यालय में पहले से ही मजबूत लोहे की जाली गेट कुलगुरु  व कुल सचिव के कार्यालय के समक्ष गैलरी में लगा हुआ था लेकिन आज  धरना स्थल पर पहुंचने पर मालूम हुआ रविवार छुट्टी के दिन

 विश्वविद्यालय प्रशासन ने व्यर्थ लाखों रुपए खर्च कर नया गेट लगवा दिया है। कुलगुरु जाली के कटघरे में बंद रहना चाहते हैं शायद उन्हें बिना कोई कारण   भय है। यह पूर्ण रूप से आर्थिक संकट का सामना कर रहे विश्वविद्यालय की राशि का दुरुपयोग कहा जा सकता है ।आज धरना स्थल पर पहुंचकर सभी पेंशनर्स को संबोधित करते हुए प्रोफेसर सुशील  जे.लालवानी, प्रोफेसर रामनिवास शर्मा अध्यक्ष, प्रोफेसर खरताराम  पटेल आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि कुलगुरु ने व्यर्थ में भय का माहौल पैदा कर विश्वविद्यालय को किला बना दिया है। तथा पेंशन भुगतान के संदर्भ में कोई वादा या आश्वासन नहीं दे रहे हैं। 

पेंशनर्स का एक-एक दिन निकलना मुश्किल हो रहा है ।
 आज प्रदर्शन में उपस्थित  सभी पेंशनर्स ने कहा जब तक बकाया पेंशन राशि का भुगतान नहीं हो जाए तब तक यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा ।

कल दिनांक 12 /5/ 2026 को जहाँ एक ओर जोधपुर स्थापना दिवस समारोह मनाया जा रहा होगा और  दूसरी ओर विश्वविद्यालय में  सभी वरिष्ठ नागरिक अपने जीवन के संध्या काल में 4 महीने की बकाया पेंशन भुगतान के लिए प्रातः 11:00 बजे  धरना देने को मजबूर होंगे। उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों ने एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि विश्वविद्यालय के इन अधिकारी कुलगुरु एवं कुल सचिव को ईश्वर सद्बुद्धि प्रदान करें ।

 

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response