जेडीए भूमि से अवैध मिट्टी खनन पर कार्रवाई

जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर पश्चिम की टीम ने जेडीए की जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर परिवहन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक डम्पर जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में की गई। अभियान की मॉनिटरिंग पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्रसिंह देवड़ा तथा सहायक पुलिस आयुक्त आनन्द सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में हुई।

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (1)-8zN2O7qOb5.jpeg

जोधपुर। पुलिस कमिश्नरेट जोधपुर पश्चिम की टीम ने जेडीए की जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर परिवहन करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक डम्पर जब्त किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त शरत कविराज के निर्देशन में की गई। अभियान की मॉनिटरिंग पुलिस उपायुक्त कमल शेखावत, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नरेन्द्रसिंह देवड़ा तथा सहायक पुलिस आयुक्त आनन्द सिंह राजपुरोहित के सुपरविजन में हुई।

जानकारी के अनुसार पुलिस थाना बोरानाड़ा थाना के थानाधिकारी डॉ. हनवन्त सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान बुजावड़ गांव स्थित नंदवन फार्म के पास जेडीए की जमीन पर अवैध मिट्टी खनन की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम मौके की ओर रवाना हुई।

कच्चे रास्ते पर पहुंचने के दौरान सामने से एक डम्पर आता दिखाई दिया। पुलिस वाहन को देखकर चालक ने डम्पर को मोड़कर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने करीब एक किलोमीटर तक पीछा किया। पीछा करते हुए चालक डम्पर छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने पैदल पीछा कर उसे पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में चालक ने अपना नाम नजीर खां पुत्र निसार खां निवासी गंगाणा बताया। डम्पर नंबर आरजे19 जीजे 6461 में भरी मिट्टी के संबंध में जब वैध दस्तावेज मांगे गए तो चालक कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। इस पर पुलिस ने अवैध मिट्टी से भरे डम्पर को जब्त कर लिया तथा मामले की सूचना खनन विभाग और जेडीए अधिकारियों को दी गई।

कार्रवाई में थानाधिकारी डॉ. हनवन्त सिंह के साथ कांस्टेबल राजू मीणा और ओमप्रकाश भी शामिल रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response