जेडीए का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन

Jodhpur Development Authority द्वारा अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार मंगलवार को जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्राम तिंवरी एवं करवड़ में विकसित की जा रही अवैध आवासीय योजनाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए सड़कों, भूखंड चिन्हों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया।

 

WhatsApp Image 2026-05-12 at 8.56.02 PM-sKKkLJ1N6J.jpeg

जेडीए का अवैध कॉलोनियों पर बड़ा एक्शन, तिंवरी और करवड़ में चली जेसीबी

Jodhpur Development Authority द्वारा अवैध कॉलोनियों और अतिक्रमणों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। आयुक्त उत्साह चौधरी के निर्देशानुसार मंगलवार को जेडीए के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने ग्राम तिंवरी एवं करवड़ में विकसित की जा रही अवैध आवासीय योजनाओं पर सख्त कार्रवाई करते हुए सड़कों, भूखंड चिन्हों और अन्य निर्माणों को ध्वस्त किया।

जेडीए के अनुसार तहसीलदार जोन-05 अजीतपाल सिंह यादव के निर्देशन में ग्राम तिंवरी के खसरा संख्या 609 का मौका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान करीब 5 हेक्टेयर कृषि भूमि पर बिना भू-उपयोग परिवर्तन एवं बिना सक्षम स्वीकृति के ‘श्रीराम नगर’ नाम से अवैध आवासीय कॉलोनी विकसित की जा रही थी। कॉलोनी में ग्रेवल सड़कें बनाई गई थीं तथा लगभग 240 भूखंडों के मुटाम लगाकर प्लॉटिंग की जा चुकी थी।

प्राधिकरण दस्ते ने मौके पर पहुंचकर चार जेसीबी मशीनों की सहायता से अवैध कॉलोनी में बनाई गई ग्रेवल सड़कों एवं भूखंडों के चिन्हों को खुर्द-बुर्द कर दिया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन अधिकारी प्रवीण गहलोत, जोगेंद्र सिंह चौधरी, प्रवर्तन निरीक्षक योगेश गहलोत, भू-अभिलेख निरीक्षक जीवण सिंह, पटवारी महेश सिंह तथा पुलिस थाना मथानिया का जाब्ता मौजूद रहा।

इसी प्रकार जेडीए दस्ते ने राजस्व ग्राम करवड़ के खसरा संख्या 254 एवं 258 में भी अवैध रूप से विकसित योजना पर कार्रवाई की। मुख्य नियंत्रक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विनीता तथा तहसीलदार जोन-06 प्रतिज्ञा सोनी के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में कृषि भूमि पर बिना अनुमति बनाए गए छोटे-छोटे भूखंड, सड़कें और बिजली के पोल हटाए गए। दो जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़क और बिजली पोलों को ध्वस्त कर दिया गया।

जेडीए अधिकारियों ने संबंधित लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि बिना भू-उपयोग परिवर्तन और सक्षम स्वीकृति के किसी भी प्रकार की कॉलोनी विकसित करने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response