इन्डियन मेडिकल एसोशियेसन के हुए सर्व सम्मति से चुनाव

जोधपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जोधपुर इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए, जिसमें डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा को अध्यक्ष एवं डॉ. प्रदीप जैन को सचिव चुना गया। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में आयोजित की गई, जिसमें आईएमए के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-04-19 at 9.22.30 PM-e6sdHE6JGn.jpeg

जोधपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की जोधपुर इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए, जिसमें डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा को अध्यक्ष एवं डॉ. प्रदीप जैन को सचिव चुना गया। इस संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियर्स में आयोजित की गई, जिसमें आईएमए के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में गणमान्य सदस्यों ने भाग लिया।

बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत होकर निर्णय लिया कि जोधपुर इकाई के चुनाव सर्वसम्मति से कराए जाएंगे। इस प्रस्ताव को आईएमए की प्रदेश इकाई से भी स्वीकृति प्राप्त हुई। स्वीकृति मिलने के बाद पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया।

इस अवसर पर आईएमए के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व सचिव डॉ. सी.के. लोहरा और डॉ. पी.एम. मेहता विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके सानिध्य में आईएमए जोधपुर के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजय मकवाना ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए उन्हें पदभार ग्रहण करवाया।

नवगठित कार्यकारिणी में डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा को अध्यक्ष, डॉ. प्रदीप जैन को सचिव, डॉ. अमित सिंघवी को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. गुलाम अली को अध्यक्ष-निर्वाचित बनाया गया है। इसके अलावा डॉ. कंतेश खेतानी और डॉ. महेंद्र सांखला को उपाध्यक्ष, जबकि डॉ. बलवंत मांडा एवं डॉ. अजय हरित को संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सभा के दौरान निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. संजय मकवाना ने सभी सदस्यों का शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुई चुनाव प्रक्रिया के लिए आभार व्यक्त किया। बैठक के समापन के बाद उपस्थित सदस्यों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

नव निर्वाचित अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ लोढ़ा ने चिकित्सक हितों के साथ-साथ जनहित में कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। वहीं सचिव डॉ. प्रदीप जैन ने कहा कि भविष्य में चिकित्सकों से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए जाएंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response