खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

जोधपुर। क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “खेल कबड्डी अभियान” के तहत जोधपुर महानगर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मुकाबलों में युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे जोश एवं ऊर्जा के साथ खेल भावना का प्रदर्शन किया।

 

WhatsApp Image 2026-05-07 at 1.37.10 PM (1)-YmdcmL56g2.jpg

क्रीड़ा भारती के “खेल कबड्डी अभियान” में दिखा जबरदस्त उत्साह

जोधपुर। क्रीड़ा भारती द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर चलाए जा रहे “खेल कबड्डी अभियान” के तहत जोधपुर महानगर में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के विभिन्न स्थानों पर आयोजित मुकाबलों में युवाओं के साथ महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे जोश एवं ऊर्जा के साथ खेल भावना का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में खिलाड़ियों और दर्शकों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिताओं के दौरान रोमांचक मुकाबले देखने को मिले, जिनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। विशेष आकर्षण महिला टीमों की भागीदारी रही, जिन्होंने आत्मविश्वास और उत्साह के साथ मैदान में दमखम दिखाया।

क्रीड़ा भारती जोधपुर महानगर के अध्यक्ष वरुण धनाडिया ने बताया कि प्रधानमंत्री Narendra Modi के फिट इंडिया मूवमेंट की भावना को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2036 में प्रस्तावित ओलंपिक खेलों में कबड्डी को शामिल कराने के लिए देशभर में जन-जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। भारत द्वारा वर्ष 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए प्रस्तुत दावेदारी को मजबूत करने में ऐसे आयोजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने बताया कि इस विशाल आयोजन में करीब 400 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में कुल 55 टीमों के बीच मुकाबले आयोजित हुए। पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों की टीमों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेकर खेल भावना का परिचय दिया।

आयोजन को सफल बनाने में 50 से अधिक कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें गोपाराम, प्रदीप चौधरी, रमेश, चतर्भुज, बृजपाल सिंह, भंवर पालीवाल, महेंद्र नानण, लुनेश खींची, सुमेर सिंह, पुष्पा गहलोत, शेर सिंह, गजराज शेखावत, दीपक शर्मा, दुष्यंत व्यास, निलेश सोनी, विनोद चौहान, पवन कुमार, देवेंद्र परिहार, अंजू मेवाड़ा और अन्य कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।

महानगर सचिव नीरज कौशिक ने बताया कि कार्यक्रम में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की प्राचार्या डॉ. शीला आसोपा, महात्मा राजकीय विद्यालय की प्राचार्य विनीता चौहान, ओमप्रकाश प्रोहित सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आगामी दिनों में भी शहर के विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

 
 
 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response