एडवांस रोबोटिक सर्जरी सेंटर का भव्य उद्घाटन

जोधपुर, 12 अप्रैल 2026। पश्चिमी राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। Vinayaka Hospital में अत्याधुनिक एडवांस रोबोटिक सर्जरी सेंटर का भव्य उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-04-12 at 10.41.23 PM-lNTtsv3VK1.jpeg

जोधपुर, 12 अप्रैल 2026। पश्चिमी राजस्थान में स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई उपलब्धि जुड़ गई है। Vinayaka Hospital में अत्याधुनिक एडवांस रोबोटिक सर्जरी सेंटर का भव्य उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. महेंद्र सिंह राठौड़ भी मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य नागरिक, वरिष्ठ चिकित्सक और मीडिया प्रतिनिधियों की उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम को विशेष गरिमा मिली। अस्पताल की डायरेक्टर डॉ. कविता प्रदीप शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि अस्पताल में सभी प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के अंतर्गत मरीजों को उपचार की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही अब यहां अत्याधुनिक रोबोटिक तकनीक के माध्यम से जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इस रोबोटिक सर्जरी सेंटर के माध्यम से प्रोस्टेट, हर्निया, किडनी स्टोन और बच्चेदानी से जुड़ी जटिल बीमारियों का इलाज अधिक सटीकता और सुरक्षित तरीके से संभव हो पाया है। अब तक अस्पताल में 20 से 25 रोबोटिक सर्जरी सफलतापूर्वक की जा चुकी हैं, जिनसे मरीजों को काफी लाभ मिला है। इस तकनीक के कारण मरीजों की रिकवरी तेजी से हो रही है और उन्हें कम दर्द के साथ बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।

डॉ. शर्मा ने कहा कि इस सेंटर की स्थापना से पश्चिमी राजस्थान के मरीजों को अब इलाज के लिए बड़े महानगरों की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्हें अपने ही क्षेत्र में विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी, जिससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा भविष्य में भी बेहतर और उन्नत चिकित्सा सुविधाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया गया।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response