श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन,
- Posted on 15 अप्रैल 2026
- जोधपुर
- By Rajendra Harsh
- 88 Views
जोधपुर। गोकुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य समापन हुआ। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के आठ सेक्टर एफ ब्लॉक स्थित मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
श्रीमद्भागवत कथा का भव्य समापन, यज्ञ-हवन व महाप्रसादी का आयोजन
जोधपुर। गोकुलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का मंगलवार को श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ भव्य समापन हुआ। कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के आठ सेक्टर एफ ब्लॉक स्थित मंदिर में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
आयोजन मंडल के भंवर मालवीय ने बताया कि समापन अवसर पर पूर्णाहुति के तहत भव्य यज्ञ एवं हवन का आयोजन किया गया। इसमें श्रद्धालुओं ने आहुति अर्पित कर धर्मलाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालु भक्ति में लीन नजर आए।
समापन समारोह में कथा वाचक शाकुंतलम शास्त्री एवं कृष्णानन्द जी महाराज के सान्निध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। अपने आशीर्वचनों में उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण व्यक्ति के जीवन को सकारात्मक दिशा देता है और समाज में धर्म, संस्कार व एकता का संदेश फैलाता है।
यज्ञ-हवन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलोनीवासियों व श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर महाप्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान सेवा कार्यों में भी लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
इस अवसर पर रामेश्वर लाल पारीक, भानु प्रकाश दाधीच, भंवर लाल व्यास, मनोज कुमार शर्मा, भंवर मालवीय, डी.आर. सैन, गणेश शर्मा, नगेंद्र दवे, सुरेंद्र बागमलानी, नरेश कनोजिया, प्रेमरतन सोनी, नटवरलाल, घनश्याम भादू, नीलेश जाखड़ और सोहन चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने आयोजन की सफलता में सक्रिय भूमिका निभाई।
Write a Response