जालोरी गेट से शानदार रोड पर कचरे के ढेर बने चर्चा का विषय

  • Posted on 11 मार्च 2026
  • खास
  • By Rajendra Harsh
  • 120 Views

जोधपुर। शहर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल जालोरी गेट चौराहे से लेकर शानदार की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेर इन दिनों आम लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुबह के समय जब पर्यटक शहर की सैर पर निकलते हैं, तो सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर उन्हें साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने को मजबूर कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2026-03-11 at 9.33.28 AM-o1aS7rO9wS.jpeg

जालोरी गेट से शानदार रोड पर कचरे के ढेर बने चर्चा का विषय, विदेशी पर्यटकों ने जताई नाराजगी

जोधपुर। शहर के प्रमुख और व्यस्ततम मार्गों में शामिल जालोरी गेट चौराहे से लेकर शानदार की ओर जाने वाली सड़क पर जगह-जगह लगे कचरे के ढेर इन दिनों आम लोगों के साथ-साथ विदेशी पर्यटकों के लिए भी चर्चा का विषय बने हुए हैं। सुबह के समय जब पर्यटक शहर की सैर पर निकलते हैं, तो सड़क किनारे पड़े कचरे के ढेर उन्हें साफ-सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाने को मजबूर कर रहे हैं।

मंगलवार सुबह भी इस मार्ग से गुजर रहे कुछ विदेशी पर्यटकों की नजर सड़क किनारे जमा कचरे के ढेरों पर पड़ी। उन्होंने रुककर इन ढेरों की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन में कैद की और शहर की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई। पर्यटकों ने आपस में बातचीत करते हुए इसे “Very Bad” बताया और कहा कि इतना प्रसिद्ध पर्यटन शहर होने के बावजूद यहां इस तरह की गंदगी दिखाई देना ठीक नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि जालोरी गेट से शानदार रोड तक कई स्थानों पर नियमित रूप से कचरा डाला जा रहा है। कई बार सफाई होने के बाद भी कुछ ही समय में फिर से कचरे के ढेर लग जाते हैं। आसपास के दुकानदारों और राहगीरों ने भी इस स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि यह मार्ग शहर के प्रमुख बाजारों और पर्यटन स्थलों की ओर जाने वाला रास्ता है, इसलिए यहां साफ-सफाई विशेष रूप से बनाए रखना जरूरी है।

स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सुबह के समय जब पर्यटक और आम लोग टहलने या खरीदारी के लिए निकलते हैं, तब सड़क किनारे फैले कचरे से दुर्गंध भी फैलती है, जिससे वातावरण खराब हो जाता है। इससे शहर की छवि भी प्रभावित होती है।

लोगों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और कचरा डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही यहां कचरा डम्पिंग रोकने के लिए निगरानी बढ़ाने और पर्याप्त कचरा पात्र लगाने की भी जरूरत बताई है, ताकि जोधपुर आने वाले देश-विदेश के पर्यटकों के सामने शहर की साफ और सुंदर छवि प्रस्तुत की जा सके।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response