आईएमए जोधपुर की नई कोर कमेटी की पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस

जोधपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर की वर्ष 2026 के लिए गठित नई कोर कमेटी के पुनर्गठन के बाद रविवार को पहली औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में नव चयनित अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा, नवनियुक्त सचिव डॉ. प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. अमित सिंघवी तथा उपाध्यक्ष डॉ. कांतेश खेतानी ने संगठन की आगामी योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप जैन ने आईएमए की भूमिका और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

WhatsApp Image 2026-05-31 at 7.40.16 PM-j5tzI0ftML.jpeg

जोधपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) जोधपुर की वर्ष 2026 के लिए गठित नई कोर कमेटी के पुनर्गठन के बाद रविवार को पहली औपचारिक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में नव चयनित अध्यक्ष डॉ. सिद्धार्थ राज लोढ़ा, नवनियुक्त सचिव डॉ. प्रदीप जैन, कोषाध्यक्ष डॉ. अमित सिंघवी तथा उपाध्यक्ष डॉ. कांतेश खेतानी ने संगठन की आगामी योजनाओं एवं प्राथमिकताओं की जानकारी दी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए डॉ. प्रदीप जैन ने आईएमए की भूमिका और उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय चिकित्सा संघ देश के चिकित्सकों का सबसे बड़ा प्रतिनिधि संगठन है, जो चिकित्सकों के हितों की रक्षा के साथ-साथ जनस्वास्थ्य और चिकित्सा नैतिकता को मजबूत बनाने के लिए कार्य करता है।

उन्होंने बताया कि आईएमए सरकार एवं नियामक संस्थाओं के समक्ष चिकित्सकों का प्रतिनिधित्व करता है तथा उनके अधिकारों, सुरक्षा, सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों और पेशेवर हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत रहता है। साथ ही संगठन अपने सदस्यों को कानूनी, नैतिक और व्यावसायिक मार्गदर्शन भी प्रदान करता है।

डॉ. जैन ने कहा कि चिकित्सा नैतिकता को बढ़ावा देना और रोगियों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना आईएमए की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है। संगठन झोलाछाप चिकित्सा और अनैतिक प्रथाओं के खिलाफ भी सक्रिय रूप से अभियान चलाता है।

उन्होंने बताया कि आईएमए चिकित्सकों के लिए सतत चिकित्सा शिक्षा (सीएमई), कार्यशालाओं, संगोष्ठियों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का आयोजन करता है, जिससे वे चिकित्सा विज्ञान और तकनीक की नवीनतम जानकारियों से अपडेट रह सकें।

इसके अलावा आईएमए जनस्वास्थ्य जागरूकता, टीकाकरण, स्वच्छता, पोषण, मधुमेह, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों की रोकथाम से जुड़े अभियानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। रक्तदान शिविर, स्वास्थ्य जांच शिविर और आपदा राहत कार्यों में भी संगठन सक्रिय भागीदारी निभाता है।

पदाधिकारियों ने कहा कि नई कार्यकारिणी चिकित्सकों के हितों की रक्षा, जनस्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और समाज में वैज्ञानिक एवं प्रमाणित चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response