खाण्डाफलसा क्षेत्र में नकबजनी का खुलासा

जोधपुर। खाण्डाफलसा थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है तथा उसके खिलाफ पूर्व में दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

 

WhatsApp Image 2026-05-09 at 8.16.21 PM (2)-hHpFehJH29.jpeg

जोधपुर। खाण्डाफलसा थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है तथा उसके खिलाफ पूर्व में दो आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस के अनुसार रघुनाथपुरा धर्मपुरा निवासी व्यापारी मोहम्मद याकुब ने 24 मई को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह व्यापारिक कार्य से दिल्ली गए हुए थे, जबकि उनके परिवार के सदस्य एक रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के लिए पाली गए थे। 23 मई की रात घर को बंद कर पूरा परिवार बाहर था। अगले दिन तड़के जब वह दिल्ली से लौटे तो घर के मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला।

घर के अंदर जाकर देखने पर लोहे की अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था तथा उसमें रखे सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी हो चुकी थी। रिपोर्ट के आधार पर खाण्डाफलसा थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

पुलिस आयुक्त शरत कविराज और पुलिस उपायुक्त मनीष कुमार चौधरी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त वीरेन्द्र सिंह तथा सहायक पुलिस आयुक्त मंगलेश चुंडावत के निर्देशन में थानाधिकारी सुरेश पोटलिया के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसूचना संकलन, तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की।

जांच के दौरान पुलिस ने मोहम्मद सोइब उर्फ दुक्का (26) निवासी बकरामंडी, खाण्डाफलसा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रात के समय सूने मकानों की रेकी कर ताले तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी चोरी के दो मामले दर्ज हैं, जिनमें एक खाण्डाफलसा और दूसरा बालोतरा क्षेत्र का है। आरोपी को 1 जून को न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

कार्रवाई में थानाधिकारी सुरेश पोटलिया, उपनिरीक्षक नरपत सिंह, हेड कांस्टेबल जयप्रकाश, रमेश कुमार तथा कांस्टेबल रामकल्याण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response