जनगणना 2027 का प्रथम चरण प्रारम्भ

जोधपुर। जनगणना 2027 के अन्तर्गत प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य करेंगे।

WhatsApp Image 2026-05-16 at 1.35.15 PM-YdaGTpfZbh.jpeg
 

जोधपुर। जनगणना 2027 के अंतर्गत प्रथम चरण के तहत मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 16 मई 2026 से शुरू हो गया है, जो 14 जून 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस दौरान राज्य सरकार एवं प्रशासन द्वारा नियुक्त प्रगणक अपने-अपने आवंटित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मकानों का सूचीकरण एवं गणना कार्य करेंगे।

प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर आलोक रंजन ने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को निर्देश देते हुए कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण और जिम्मेदारीपूर्ण है। उन्होंने कहा कि जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ही राष्ट्र की भावी योजनाओं, विकास कार्यों तथा नीतियों की रूपरेखा तैयार की जाती है। इसलिए सभी कार्मिक अपने कार्य को गंभीरता, सतर्कता एवं निष्पक्षता के साथ संपादित करें।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक तीन दिनों में प्रगणक अपने आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण कर नजरी नक्शा तैयार करेंगे। इसके बाद मोबाइल एप के माध्यम से घर-घर जाकर सटीक एवं सही जानकारी एकत्रित की जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के उपयोग से इस बार जनगणना कार्य अधिक पारदर्शी एवं व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा।

जिला कलक्टर ने यह भी निर्देश दिए कि फील्ड कार्य के दौरान मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरती जाए। यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो प्रगणक अपने संबंधित पर्यवेक्षक, चार्ज स्तर अथवा जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।

अटल सेवा केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलक्टर आलोक रंजन ने जनगणना 2027 के पोस्टर का विमोचन किया तथा जिला स्तर से प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों को शुभकामनाएं देते हुए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम में जिला जनगणना अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रथम) जवाहर चौधरी, उप जिला जनगणना अधिकारी एवं संयुक्त निदेशक आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग मीनाक्षी चौधरी, उपखण्ड जनगणना अधिकारी एवं उपखण्ड अधिकारी पंकज कुमार तथा चार्ज जनगणना अधिकारी एवं तहसीलदार कृष्णपाल सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिला कलक्टर ने आमजन से राष्ट्रहित के इस महत्वपूर्ण कार्य में पूर्ण सहयोग देने की अपील की।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response