33 महिला शक्तिओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया
- Posted on 28 अप्रैल 2026
- सामान्य समाचार
- By Rajendra Harsh
- 122 Views
लघु उद्योग भारती, महिला इकाई जोधपुर द्वारा 33 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 33 महिला शक्तिओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन सभी महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र मे असाधारण उपलब्धियों एवं नवाचारों के माध्यम से उद्योग एवं समाज को एक नई दिशा प्रदान की है।
लघु उद्योग भारती, महिला इकाई जोधपुर द्वारा 33 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर 33 महिला शक्तिओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इन सभी महिलाओं ने अपने अपने क्षेत्र मे असाधारण उपलब्धियों एवं नवाचारों के माध्यम से उद्योग एवं समाज को एक नई दिशा प्रदान की है।
महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए लघु उद्योग भारती की यात्रा एवं उपलब्धियों का संक्षिप्त वर्णन प्रस्तुत किया। उन्होने महिला उद्यमिता के क्षेत्र मे किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।
इस अवसर पर निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा ने कहा कि देश मे महिलाओं की भागीदारी सभी क्षेत्रो मे तेजी से बढ़ रही है। लघु उद्योग भारती की पूरे भारत वर्ष मे 6000 से अधिक महिला सदस्य है। पंच परिवर्तन (कुटुम्ब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कत्र्तव्य और स्व-आधारित जीवन स्वदेशी को अपनाना) के माध्यम से भारत को पुनः विश्व गुरू बनाने के विषय मे अपने विचारों को साझा किये।
सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा ने महिलाओ का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता की दिशा मे प्रेरित किया।
कार्यक्रम मे निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा, सहायक पुलिस आयुक्त छवि शर्मा, जोधपुर प्रान्त प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष महावीर चैपडा, प्रान्त उपाध्यक्ष दीपक माथुर, हरीश लोहिया, प्रान्त सयंुक्त महामंत्री बिन्दू जैन, प्रान्त सचिव मीनू दूगड महिला इकाई अध्यक्ष मोना हरवानी की उपस्थिति मे विभिन्न क्षेत्रो मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला शक्तियो का सम्मान किया जिसमें कविता जैन, नीलम भारद्धाज, काजल तेजवानी, चंचल गहलोत, मंजुला अरोड़ा, वर्षा माली, डाॅ ज्योत्सना व्यास, योगिता टाक, मधु समदानी, नीतूसिह पंवार, कावेरी बजाज, लेखिका चैधरी, डाॅ मीनाक्षी कच्छवाहा, रितु गहलोत, डाॅ पूजा राजपुरोहित, सुनीता शर्मा, डाॅ अंजना चैधरी, आशा उतमचंदानी, डाॅ राजश्री बोहरा, निशा टिकवानी, प्राची, लक्ष्मी रामावत, नीता जैन, माला राठौड, मधु भण्डारी, सोनल सोनी, कोकिला, गीता खेतानी, छवि शर्मा, रूपा भंसाली, शीला आसोपा, जया सोलकी एवं सुनिता का दुपट्टा व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम मे मंजू सारस्वत, शिल्पा अग्रवाल, निधि सिह मीनाक्षी हर्ष एवं स्वाति शर्मा सहित अनेक महिला सदस्यगण उपस्थित रही।
अन्त मे आभार व धन्यवाद व कार्यक्रम का सफल संचालन नलिनी बंसल ने किया।
Write a Response