व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले
- Posted on 12 अप्रैल 2026
- क्रिकेट
- By Rajendra Harsh
- 98 Views
जोधपुर। विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में चल रही नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैचों में कड़े मुकाबले हुए। आयोजक जवान बन गोस्वामी ने बताया कि टूर्नामेंट में पहला मैच उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें 6 विकेट से दिल्ली विजेता हुई।
नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए
आज दोपहर 2 बजे होगा समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह, दिव्यांगों का रहेगा मेला
जोधपुर। विकलांग शिक्षण सेवा संस्थान जोधपुर के तत्वावधान में बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में चल रही नेशनल दिव्यांग व्हीलचेयर क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को दो मैचों में कड़े मुकाबले हुए। आयोजक जवान बन गोस्वामी ने बताया कि टूर्नामेंट में पहला मैच उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली के बीच हुआ। जिसमें 6 विकेट से दिल्ली विजेता हुई।
जिसमें मैन ऑफ़ द मैच अरविंद कुमार रहे। वहीं दोपहर को राजस्थान एवं दिल्ली के बीच में मैच हुआ। जिसमें राजस्थान ने कड़े मुकाबले में खेलते हुए 46 रन से जीत दर्ज की। राजस्थान टीम के खिलाड़ी जनक सिंह मैन ऑफ द मैच रहे। विकलांग संस्थान के निदेशक विजय सिंह मेड़तिया ने बताया कि सोमवार सुबह फाइनल मैच राजस्थान व दिल्ली के बीच खेला जाएगा। दोपहर दो बजे से भव्य समापन समारोह एवं विजेता टीम को सम्मानित किया जाएगा।
वहीं आयोजन में सहयोग करने वाले सभी कार्यकर्ता का अभिनंदन किया जाएगा।समापन समारोह में मारवाड़ के पूर्व राजघराने के हुकमसिंह टूटू बन्ना के पुत्र परीक्षित सिंह उर्फ बोजो बन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं आतिथ्य में जाह्नवी कुमारी रहेंगे। अध्यक्षता सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल करेंगे। रविवार को दिव्यांग खिलाड़ियों की सेवा के लिए सुमेरपुर से भामाशाह पंकज राज मेवाड़ा ने कार्य किया।
इस दौरान समाजसेवी विमल माहेश्वरी, दलपत राज चौधरी, किशन सिंह सोढा, पुखराज, अवि, मोनू, मनीष, सेठ सांवरिया ग्रुप, कंचन बिड़ला, गुड्डी खान, भावेश गौड, मुकेश सोलंकी, शुभम गौड, आरब गोस्वामी, सुमेर सिंह, अशोक प्रजापत उपस्थित रहे।
Write a Response