एकमेरी आशा केयर स्किल इंस्टिट्यूट के सेवा कार्यों की सराहना

जोधपुर 
स्वीडन की विश्वविख्यात संस्था केरोलिंस्का इंस्टिट्यूट  के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान श्री डॉ. अरविंद माथुर  के मार्गदर्शन में संचालित एकमेरी  आशा केयर स्किल इंस्टिट्यूट के कार्यों का गहन अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने संस्था द्वारा वृद्धजनों की देखभाल एवं सेवा के लिए समर्पित प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं (Caregivers) को तैयार करने की अभिनव पहल को अत्यंत उपयोगी, मानवीय एवं समय की आवश्यकता के अनुरूप बताया।

WhatsApp Image 2026-05-08 at 4.26.10 PM (1)-M2n7C4nGxm.jpg

जोधपुर 
स्वीडन की विश्वविख्यात संस्था केरोलिंस्का इंस्टिट्यूट  के आधिकारिक प्रतिनिधिमंडल ने अपने जोधपुर प्रवास के दौरान  डॉ. अरविंद माथुर  के मार्गदर्शन में संचालित एकमेरी  आशा केयर स्किल इंस्टिट्यूट के कार्यों का गहन अवलोकन किया। प्रतिनिधिमंडल ने संस्था द्वारा वृद्धजनों की देखभाल एवं सेवा के लिए समर्पित प्रशिक्षित देखभालकर्ताओं (Caregivers) को तैयार करने की अभिनव पहल को अत्यंत उपयोगी, मानवीय एवं समय की आवश्यकता के अनुरूप बताया।

प्रतिनिधिमंडल ने संस्था में संचालित प्रशिक्षण पद्धतियों, व्यवहारिक शिक्षण, संवेदनशील देखभाल प्रणाली तथा वृद्धजनों के सम्मानपूर्ण एवं सुरक्षित जीवन हेतु किए जा रहे प्रयासों की विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर संस्था से जुड़े प्रशिक्षकों, देखभालकर्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विशेष संवाद सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें वृद्धजन सेवा के बदलते वैश्विक आयामों, पारिवारिक संरचना में आ रहे परिवर्तनों तथा प्रशिक्षित केयर गिवर्स की बढ़ती आवश्यकता पर गंभीर चर्चा हुई।

प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि भारतीय संस्कृति में वृद्धजनों के प्रति सम्मान एवं सेवा की जो परंपरा रही है, उसे आधुनिक प्रशिक्षण एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़कर एकमेरी आशा केयर स्किल इंस्टिट्यूट  द्वारा अत्यंत प्रेरणादायी कार्य किया जा रहा है। संस्था द्वारा सेवा, संवेदना एवं कौशल विकास के समन्वय से तैयार किया गया यह मॉडल समाज के लिए अनुकरणीय है।

संवाद के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संस्था द्वारा किए जा रहे मानवीय, समर्पित एवं अभिनव सेवा कार्यों की मुक्तकंठ से प्रशंसा करते हुए भविष्य में हरसंभव सहयोग, सहभागिता, प्रशिक्षण आदान-प्रदान एवं ज्ञान-विनिमय का आश्वासन प्रदान किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार के प्रयास भविष्य में वृद्धजन देखभाल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे।
इस अवसर पर  डॉक्टर अरविंद माथुर  के अतिरिक्त  डॉक्टर  आभा माथुर  डॉक्टर  निखिल माथुर  रूचिरा अग्रवाल  ई निर्मल माथुर  सत्यनारायण  हरिसिंह  विनोद शर्मा आदि भी उपस्थित  रहे।

0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response