डॉ. चारू चौहान को ओरल इम्प्लांटोलॉजी में प्रतिष्ठित ICOI फेलोशिप

जोधपुर। दंत चिकित्सा एवं ओरल इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. चारू चौहान, सहायक आचार्य, दंत विभाग, को प्रतिष्ठित ICOI (International Congress of Oral Implantologists) Fellowship से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके पिछले तीन वर्षों के निरंतर परिश्रम, उत्कृष्ट क्लिनिकल कार्य, व्यवस्थित केस डॉक्युमेंटेशन तथा शैक्षणिक समर्पण की पहचान के रूप में प्रदान किया गया है। डॉ. चारू चौहान ने अपने पेशेवर जीवन में मरीजों की सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

WhatsApp Image 2026-06-06 at 3.34.07 PM-83qdVVUjkC.jpeg

जोधपुर। दंत चिकित्सा एवं ओरल इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. चारू चौहान, सहायक आचार्य, दंत विभाग, को प्रतिष्ठित ICOI (International Congress of Oral Implantologists) Fellowship से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उनके पिछले तीन वर्षों के निरंतर परिश्रम, उत्कृष्ट क्लिनिकल कार्य, व्यवस्थित केस डॉक्युमेंटेशन तथा शैक्षणिक समर्पण की पहचान के रूप में प्रदान किया गया है।

डॉ. चारू चौहान ने अपने पेशेवर जीवन में मरीजों की सेवा और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्होंने ओरल इम्प्लांटोलॉजी में आधुनिक तकनीकों और उपचार पद्धतियों को अपनाते हुए अनेक जटिल मामलों का सफलतापूर्वक उपचार किया है। उनकी इस उपलब्धि को दंत चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

वर्तमान में डॉ. चौहान पिछले लगभग पांच वर्षों से ट्रॉमा सेंटर में अपनी सेवाएं दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने मुख, जबड़े एवं दंत-आघात से संबंधित जटिल मामलों के उपचार में सक्रिय भूमिका निभाई है। गंभीर दुर्घटनाओं एवं आपातकालीन परिस्थितियों में आने वाले मरीजों के उपचार में उनके अनुभव और विशेषज्ञता की सराहना की जाती रही है।

ICOI Fellowship विश्व स्तर पर ओरल इम्प्लांटोलॉजी के क्षेत्र में कार्यरत विशेषज्ञों को प्रदान किया जाने वाला एक प्रतिष्ठित सम्मान है। इसे प्राप्त करने के लिए चिकित्सकों को अपने क्लिनिकल अनुभव, सफल उपचारों, अनुसंधान कार्यों और पेशेवर दक्षता का विस्तृत मूल्यांकन करवाना पड़ता है।

डॉ. चौहान की इस उपलब्धि पर संस्थान में खुशी का माहौल है। प्राचार्य डॉ. जोधा, अधीक्षक डॉ. विकास राजपुरोहित, दंत विभाग के संकाय सदस्य डॉ. विकास देव तथा डॉ. सी. एस. चट्टोपाध्याय ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल डॉ. चौहान के लिए बल्कि पूरे संस्थान और दंत विभाग के लिए गौरव का विषय है।

उन्होंने डॉ. चौहान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत, लगन और समर्पण युवा चिकित्सकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

 
 
 
0
Author
Rajendra Harsh
Author
Rajendra Harsh

Write a Response